दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर

  • 19 Dec 2022
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

18 दिसंबर, 2022 को जेनेरिक आधार के संचालक अर्जुन देशपांडे ने बताया कि जेनेरिक आधार के मेडिकल स्टोर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी खोले जाएंगे। ग्रामीण इलाकों तक जेनेरिक दवाएँ पहुँचाने के लिये जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार और जेनेरिक आधार के बीच एमओयू होगा।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि जेनेरिक आधार के संचालक अर्जुन देशपांडे ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और बताया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक आधार के ज़रिये मरीज़ों को सस्ती दर पर दवाएँ दी जा सकेंगी।
  • उन्होंने बताया कि जेनेरिक आधार के करीब 1800 स्टोर चल रहे हैं, उत्तर प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में 150 स्टोर हैं। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद इसे बढ़ाकर अब 700 तक करने का लक्ष्य रखा गया है। जहाँ यह जेनेरिक स्टोर होगा, उससे करीब पाँच सौ मीटर दूर ही दूसरा स्टोर खोला जाएगा।
  • उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक आधार के मेडिकल स्टोर चल रहे हैं। मरीज़ों को सस्ती दर पर दवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
close
Share Page
images-2
images-2