इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

फिल्म ‘उलगुलान-एक क्रांति’ डिजिटली रिलीज़

  • 15 Nov 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

13 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसंपर्क विभाग के पोर्टल पर ‘उलगुलान-एक क्रांति’ फीचर फिल्म को डिजिटली रिलीज़ किया। 

प्रमुख बिंदु

  • यह फिल्म भगवान बिरसा मुंडा के कर्म क्षेत्र खूंटी, झारखंड में शूट की गई है। मध्य प्रदेश पहला राज्य है, जो इस फिल्म को डिजिटली रिलीज कर रहा है। फिल्म के लेखक पँ भूषण एवं पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा हैं। 
  • फिल्म के निर्माता-निर्देशक अशोक शरण ने बताया कि बिरसा मुंडा ने 24-25 दिसंबर, 1898 को पहले उलगुलान, यानी क्रांति की घोषणा की थी। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित फीचर फिल्म ‘उलगुलान-एक क्रांति’ 35 एमएम सिनेमा स्कोप डॉल्बी डिजिटल साउंड में बनी है। फिल्म में बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकारों ने अभिनय किया है।
  • ज्ञातव्य है कि बिरसा मुंडा का जन्म वर्ष 1875 में झारखंड के उलिहतू, खूंटी में हुआ था। बिरसा मुंडा ने भारत की आज़ादी और जनजातीय धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिये लड़ाई लड़ी थी। 
  • 9 जनवरी, 1899 को उनके नेतृत्व में सयिलरकब, खूंटी के पहाड़ों पर अंग्रेज़ों के साथ लड़ाई हुई थी। उसके बाद बिरसा मुंडा को गिरफ्तार करने के लिये उस वक्त 500 रुपए का ईनाम रखा गया था पैसे के लोभ में वहीं के सात लोगों ने जंगल में सोते हुए बिरसा मुंडा को गिरफ्तार कर अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया था। 
  • 9 जून, 1900 को इनकी मृत्यु राँची केंद्रीय कारागृह में अंग्रेज़ों द्वारा ज़हर देने से हो गई। बिरसा मुंडा 25 वर्ष की आयु भी पूरी नहीं कर पाए थे। बिरसा मुंडा के त्याग और जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा के संकल्प के परिणामस्वरूप उन्हें भगवान माना गया।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2