बिहार
बिहार म्यूजियम में ‘सूर्यकाल’ और ‘इन अनदर ग्रीन’ की प्रदर्शनी
- 18 Sep 2023
 - 6 min read
 
चर्चा में क्यों?
- 15 सितंबर, 2023 को बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने बिहार म्यूजियम बिनाले के तहत इजरायली कलाकारों की प्रदर्शनी ‘इन अनदर ग्रीन’और ‘मेंटर आर्ट’मुंबई के सौजन्य से सूर्य पर केंद्रित एक कला प्रदर्शनी- ‘सूर्यकाल’ का उद्घाटन किया।
 
प्रमुख बिंदु
- ‘इन अनदर ग्रीन’प्रदर्शनी बाल दीर्घा के अध्ययन केंद्र में लगाई गई है। प्रदर्शनी में दो कलाकार लियोर ग्रेडी और योसेफ जोसफ यातोव दाडोने की पेंटिंग्स शामिल हैं।
 - बिहार म्यूजियम के मल्टीपर्पस हॉल में ‘सूर्यकाल’ प्रदर्शनी लगायी जा रही है, जो नवंबर तक प्रदर्शित की जाएगी।
 - यह प्रदर्शनी उदयराज गडनीस की सूर्य श्रृंखला के विलक्षण चित्रों के साथ पटना के रहने वाले वरिष्ठ छायाकार शैलेंद्र कुमार के छठ पर्व के छायाचित्रों को प्रस्तुत करेगी।
 
            