दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

विज्ञान की समझ आसान बनाने के लिये की गई विज्ञान पार्क की स्थापना

  • 02 Apr 2022
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

1 अप्रैल, 2022 को छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की महिला वैज्ञानिक जे.के. राय ने बताया कि विज्ञान को रुचिकर और आसान बनाने के लिये छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के द्वारा विद्यालयीन छात्रों के लिये विद्यालय परिसर में विज्ञान पार्क की स्थापना की गई है।

प्रमुख बिंदु

  • छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के विज्ञान लोकव्यापीकरण योजना के अंतर्गत राज्य में विज्ञान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं में खेल-खेल में विज्ञान प्रादर्शों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को सीखने तथा समझने के लिये विज्ञान पार्कों की स्थापना की गई है।  
  • राज्य के सभी ज़िलों में परिषद के द्वारा विज्ञान पार्क की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।
  • इन पार्कों के माध्यम से विद्यार्थी खेल-खेल में विज्ञान के विभिन्न आयामों को समझ पाएंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में दैनिक जीवन में उपयोगी वैज्ञानिक तथ्यों की समझ व दृष्टिकोण, विश्लेषणात्मक सोच तथा रचनात्मक प्रतिभा विकसित होगी।
  • विज्ञान पार्क की स्थापना बी.एम. बिरला साइंस सेंटर, बिरला आर्कियोलॉजिकल एवं कल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट प्रभाग, हैदराबाद के माध्यम से उनके मापदंड के अनुरूप की गई है।
  • इन साइंस पार्कों में विद्यालयीन विज्ञान पाठ्यक्रम के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित चलित प्रादर्श स्थापित किये गए हैं। इन प्रादर्शों के माध्यम से विद्यार्थी पाठ्यक्रम में सम्मिलित विज्ञान के सिद्धांतों को आसानी से समझ पा रहे हैं।
  • इन प्रादर्शों में गुरुत्व केंद्र सिद्धांत को प्रदर्शित करने हेतु एंटी ग्रेविटी कोण, जड़त्वाघूर्ण के सिद्धांत हेतु रैस द रोलर, पेंडुलम के सिद्धांत पर पेंडुलम पैटर्न्स, न्यूटन के सिद्धांत पर न्यूटन क्रेडल, ध्वनि तरंग के सिद्धांत हेतु जाइलोफोन, कोणीय संवेग को प्रदर्शित करने हेतु ब्लैक होल, 2डी एवं 3डी सिद्धांत हेतु स्प्लीट पर्सनलिटी एवं कोविड-19 हेतु कोरोना वायरस प्रदर्शन बोर्ड आदि शामिल हैं।
  • उल्लेखनीय है कि राज्य में कुल 12 साइंस पार्क स्थापित किये गए हैं, जिसमें रायपुर में 2, दुर्ग, नारायणपुर, धमतरी, जाँजगीर-चांपा, बलौदाबाज़ार, रायगढ़, महासमुंद, कोंडागाँव एवं बिलासपुर में एक-एक साइंस पार्क स्थापित हैं।
  • हाल ही में दुर्ग ज़िले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाउवारा में साइंस पार्क की स्थापना की गई है तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्रा में आउटडोर-इनडोर विज्ञान पार्क की स्थापना का कार्य प्रगति पर है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow