इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

मुनाफा देने के मामले में देवघर एयरपोर्ट देश में 7वें स्थान पर

  • 02 Aug 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

1 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी मुनाफा कमाने वाले देश के शीर्ष-19 एयरपोर्ट की सूची में देवघर एयरपोर्ट देश में 7वें स्थान पर है। 

प्रमुख बिंदु  

  • विमान सेवा शुरू होने के मात्र एक साल बाद ही देवघर एयरपोर्ट ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। देवघर एयरपोर्ट में एक वर्ष के दौरान 28 करोड़ का मुनाफा हुआ। मुनाफे के मामले में देवघर एयरपोर्ट ने राँची, पटना, दुर्गापुर और दरभंगा एयरपोर्ट को भी पीछे छोड़ दिया है।  
  • विदित है कि लोकसभा में डीएमके के सांसद एसआर पार्थिबन की ओर से पूछे गए प्रश्न पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल विजय कुमार सिंह द्वारा दिये गए जवाब में मुनाफा कमाने वाले देश के शीर्ष-19 एयरपोर्ट की सूची प्रस्तुत की गई। 
  • इस सूची में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा संचालित देवघर एयरपोर्ट सातवें स्थान पर है। पहले स्थान पर कोलकाता, दूसरे स्थान पर चेन्नई, तीसरे स्थान पर कालीकट, चौथे स्थान पर पुणे, पाँचवें स्थान पर गोवा, छठे स्थान पर त्रिची, आठवें स्थान पर श्रीनगर, नौवें स्थान पर जुहू और 10वें स्थान पर कोयंबटूर एयरपोर्ट है। 
  • मुनाफा देने के मामले में राँची, पटना, दुर्गापुर और दरभंगा एयरपोर्ट का नाम दूर-दूर तक नहीं है। वहीं अगरतला, हैदराबाद, देहरादून, विजयवाड़ा, दिल्ली सफदरगंज, तिरुपति, भोपाल, वडोदरा, वाराणसी और इंफाल में स्थापित एयरपोर्ट नुकसान में हैं।    
  • गौरतलब है कि 12 जुलाई, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। एक वर्ष के दौरान देवघर से कोलकाता, दिल्ली, रांची और पटना के लिये उड़ानें शुरू हो गई हैं। 70,000 से अधिक यात्रियों ने अलग-अलग जगहों के लिये देवघर से यात्रा की है, जबकि देवघर में अभी नाइट लैंडिंग की भी सुविधा नहीं हो पाई है, बावजूद बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन से कई एयरलाइंस कंपनियों का झुकाव अब देवघर एयरपोर्ट की ओर होने लगा है। 
  • देवघर एयरपोर्ट से आने वाले समय में मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिये भी उड़ानें शुरू करने की तैयारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा की जा रही है। देवघर एयरपोर्ट से देवघर सहित भागलपुर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह, कोडरमा, जमुई और बांका से यात्रियों का आवागमन हो रहा है।  

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2