ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


झारखंड

राज्य के कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 42 फीसदी करने का फैसला

  • 29 Apr 2023
  • 11 min read

चर्चा में क्यों ?

27 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महँगाई भत्ते को 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया।

प्रमुख बिंदु

  • मंत्रिमंडल समन्वय सचिव वंदना डडेल ने बैठक के बाद बताया कि वृद्धि के कारण सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 441.52 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। कर्मचारियों को महँगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्त 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगा।
  • जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी, 2016 से प्रभावी संशोधित वेतनमान (सातवाँ केंद्रीय वेतनमान) में 1 जनवरी, 2023 से महँगाई भत्ते की दरों में वृद्धि को मंज़ूरी दी गई है।
  • राज्य के कर्मचारी जिनका वेतनमान या वेतन संरचना (सातवाँ वेतनमान संशोधन) 18 जनवरी, 2017 को 1 जनवरी, 2016 से संशोधित की गई है, उन्हें 1 जनवरी, 2023 से 42 प्रतिशत महँगाई भत्ते का लाभ मिलने लगेगा। यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है, जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।
  • मंत्रिमंडल ने एक अन्य निर्णय में अनुसूचित जनजाति व जाति प्रमाण-पत्र के मानक पत्र में संशोधन के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी है। अब केंद्र सरकार का विहित प्रपत्र पाँच (फॉर्म-5) झारखंड में भी लागू होगा।
  • इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक में पश्चिम सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर में अनुमंडल न्यायालय की स्थापना और शहरी स्थानीय निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति को भी मंज़ूरी दी गई।
close
Share Page
images-2
images-2