इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

उप-तहसील निर्झरना एवं बांदीकुई तहसील में क्रमोन्नत, नवीन उप-तहसील आभानेरी का भी सृजन

  • 06 Jun 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों? 

5 जून, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा ज़िले की निर्झरना एवं बांदीकुई उप-तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा आभानेरी को नवीन उप-तहसील बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। 

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार संबंधी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने नियमों में शिथिलता देते हुए यह स्वीकृति प्रदान की है।  
  • मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी।   
  • क्रमोन्नत तहसील निर्झरना में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा 10 पटवार मंडल 43 राजस्व ग्राम तथा बांदीकुई में 8 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 26 पटवार मंडल 123 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। साथ ही, नवीन उप-तहसील आभानेरी में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 6 पटवार मंडल तथा 23 राजस्व ग्राम शामिल होना प्रस्तावित है।  
  • गौरतलब है कि एक दिन पहले 4 जून को मुख्यमंत्री ने भरतपुर ज़िले के जालूकी, खरैरी, गोपालगढ़ तथा खोह को नवीन उप-तहसील बनाने के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी थी।  
  • नवीन उप-तहसील जालूकी में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मंडल तथा 29 राजस्व ग्राम और नवीन उप-तहसील खरैरी में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मंडल तथा 50 राजस्व ग्राम शामिल होना प्रस्तावित है।  
  • इसी प्रकार  नवीन उप-तहसील गोपालगढ़ में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 15 पटवार मंडल तथा 60 राजस्व ग्राम एवं नवीन उप-तहसील खोह में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 15 पटवार मंडल तथा 41 राजस्व ग्राम शामिल होना प्रस्तावित है। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2