इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने 93 करोड़ 61 लाख 75 हज़ार रुपए की लागत के 112 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

  • 12 Aug 2023
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

10 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में 93 करोड़ 61 लाख 75 हज़ार रुपए की लागत के 112 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • इनमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हज़ार रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हज़ार रुपए की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
  • मुख्यमंत्री द्वारा शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हज़ार रुपए की सामग्री का वितरण भी किया गया।
  • कार्यक्रम में ज़िला पंचायत विभाग के अंतर्गत 1 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत के 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
  • इसी तरह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 20 करोड़ 91 लाख 52 हज़ार रुपए की लागत के 2 विकास कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के अंतर्गत 40 लाख 40 हज़ार रुपए की लागत के 2 विकास कार्य, सीजीएमएससी राजनांदगांव अंतर्गत 6 करोड़ 86 लाख 84 हज़ार रुपए की लागत के 16 विकास कार्य तथा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 27 करोड़ 28 लाख 2 हज़ार रुपए की लागत के 7 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
  • जनपद पंचायत राजनांदगांव के अंतर्गत 25 लाख 86 हज़ार रुपए की लागत के 4 विकास कार्यों, कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण राजनांदगांव के अंतर्गत 23 करोड़ 61 लाख 27 हज़ार रुपए की लागत के 4 विकास कार्य, सीजीएमएससी राजनांदगांव के अंतर्गत 1 करोड़ 76 लाख 64 हज़ार रुपए की लागत के 5 विकास कार्य एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 10 करोड़ 60 लाख 20 हज़ार रुपए की लागत के 1 विकास कार्य का लोकार्पण किया गया।
  • मुख्यमंत्री ने मछली पालन विभाग के अंतर्गत 4 हितग्राहियों को 32 हज़ार रुपए के आईस बॉक्स व मछली जाल, कृषि विभाग के 6 हितग्राहियों को 63 हज़ार 933 रुपए की लागत के बैटरी स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर, विद्युत पंप तथा डीजल पंप वितरण किया।
  • इसी तरह श्रम विभाग के अंतर्गत मिनीमाता महतारी जतन योजना से लाभान्वित 312 हितग्राहियों को 62 लाख 40 हज़ार रुपए, नोनी सशक्तीकरण योजना से लाभान्वित 160 हितग्राहियों को 32 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया।
  • इनके अलावा सियान सहायता योजना से लाभान्वित 44 हितग्राहियों को 8 लाख 80 हज़ार रुपए, श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से लाभान्वित 10 हितग्राहियों को 10 लाख रुपए तथा मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से लाभान्वित 1 हितग्राही को 1 लाख रुपए का चेक वितरण किया।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत स्वसहायता समूह को 1 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया गया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जीवनी पर आधारित ‘त्यागमूर्ति’ स्मृति पुस्तक का विमोचन भी किया।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2