दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

चित्तूर ज़िले ने ई-साइकिल वितरण के लिये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया

  • 04 Feb 2026
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

आंध्र प्रदेश के चित्तूर ज़िला प्रशासन ने 24 घंटे की अवधि के भीतर 5,555 इलेक्ट्रिक साइकिलों का वितरण कर आधिकारिक रूप से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

मुख्य बिंदु:

  • रिकॉर्ड: इस आयोजन ने 24 घंटे में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक साइकिलें वितरित करने का खिताब हासिल किया, जिससे हरित गतिशीलता (ग्रीन मोबिलिटी) पहलों में पहले के वैश्विक मानकों को पीछे छोड़ दिया गया।
  • लक्षित लाभार्थी: ई-साइकिलें मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों विशेष रूप से छात्राओं और हाशिये पर रहने वाले समुदायों से आने वाले छात्रों को प्रदान की गईं, ताकि शिक्षा तक पहुँच बेहतर हो तथा ड्रॉपआउट दर कम की जा सके।
  • लॉजिस्टिक्स: वितरण प्रक्रिया का नेतृत्व चित्तूर में पुलिस परेड ग्राउंड्स पर ज़िला प्रशासन (कलेक्टरेट) द्वारा किया गया।
  • स्थिरता पर ज़ोर: यह पहल ग्रामीण परिवहन के डी-कार्बोनाइजेशन को बढ़ावा देती है और जीवाश्म ईंधन आधारित आवागमन पर निर्भरता घटाकर भारत की जलवायु कार्रवाई प्रतिबद्धताओं के अनुरूप है।
  • सामाजिक सशक्तीकरण: छात्रों को स्वच्छ परिवहन उपलब्ध कराकर यह कार्यक्रम ‘लास्ट-माइल’ कनेक्टिविटी की समस्या का समाधान करता है, जो प्राय: ग्रामीण शिक्षा में बाधा बनती है।
close
Share Page
images-2
images-2