दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

राज्यस्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

  • 30 Jan 2023
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

28 जनवरी, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्यस्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • तीनदिवसीय राज्यस्तरीय महोत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से किया जा रहा है। इसका समापन 30 जनवरी को होगा
  • राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़िया खेल, जैसे- फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की स्पर्धाएँ होंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में देखने को मिलेगी।
  • महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों के फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा।
  • महोत्सव के पहले दिन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान और पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लोकगीत, तात्कालिक भाषण, शास्त्रीय संगीत, हिंदुस्तानी और कर्नाटका संगीत, तबला और गिटार वादन की प्रतियोगिताएँ हुईं। साथ ही निबंध, चित्रकला, खो-खो महिला एवं पुरुष, कबड्डी महिला एवं पुरुष तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएँ हुईं।
  • राज्यस्तरीय युवा महोत्सव-2023 के अंतर्गत पहले दिन आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में 15 से 40 वर्ष आयुवर्ग में पहला स्थान रायपुर संभाग के ज़िला धमतरी, दूसरा स्थान बिलासपुर संभाग के ज़िला जांजगीर-चांपा एवं तीसरा स्थान दुर्ग संभाग के ज़िला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के लोकनृत्य दल ने हासिल किया।
  • वहीं 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में पहला स्थान बिलासपुर संभाग के ज़िला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दूसरा स्थान दुर्ग संभाग के ज़िला राजनांदगांव एवं तीसरा स्थान रायपुर संभाग के ज़िला महासमुंद के लोकनृत्य दल ने प्राप्त किया।
  • राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग में करमा नृत्य में रायगढ़ प्रथम, कांकेर द्वितीय एवं सूरजपुर तृतीय स्थान पर रहा। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में खैरागढ़ प्रथम, महासमुंद द्वितीय एवं जसपुर तृतीय स्थान पर रहा।
  • युवा महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सुआ नृत्य प्रतियोगिता में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग में पहला स्थान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, द्वितीय स्थान बलौदाबाज़ार एवं तीसरा स्थान सूरजपुर ज़िले के प्रतिभागियों को मिला।
  • युवा महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग में सरगुजा संभाग से विनय कुमार गुप्ता ने प्रथम, बिलासपुर के सूरज कुमार सोनी ने द्वितीय और रायपुर से मोनेश कुमार साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बस्तर संभाग के विनोद कुमार नेताम और पुरुषोत्तम जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिलासपुर के रूपेश चौहान ने द्वितीय और रायपुर के भुवनेश्वर वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow