इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

मुख्यमंत्री ने झारखंड के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को किया पुरस्कृत

  • 14 Oct 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

12 अक्तूबर, 2023 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राँची के खेलगाँव स्थित हरिवंश राय टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान राशि वितरण समारोह में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समारोह में कहा कि पंचायत स्तर पर खेल संस्कृति को और मज़बूत करने के लिये सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक क्लब को प्रतिवर्ष 25,000 रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे क्षेत्र, जो नक्सल प्रभावित हैं, वहाँ भी युवाओं को खेल से जोड़कर सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से सहाय योजना की शुरुआत की गई है। पिछले वर्ष लगभग 75 हज़ार खिलाड़ियों ने सहाय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस वर्ष इसका दायरा 5 ज़िलों से बढ़ाकर 7 ज़िलों में किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पहली बार हॉकी इंडिया एवं राज्य सरकार द्वारा झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का आयोजन 27 अक्तूबर से 05 नवंबर, 2023 के बीच किया जा रहा है। इसमें एशिया के 06 देशों की टीमें भाग लेंगी। यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में किया जा रहा है।
  • सीएम ने कहा कि खेल विभाग ने जोहार खिलाड़ी पोर्टल की शुरुआत भी की है। यह पोर्टल देश का पहला ऐसा पोर्टल है, जहाँ खेल और खिलाड़ियों का डाटा एकत्र कर उन्हें हरसंभव मदद की जाएगी। इस पोर्टल में खिलाड़ी और प्रशिक्षकों का पूर्ण विवरण होगा।
  • पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य में नई खेल नीति बनने के बाद पहली बार खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के बीच सम्मान राशि का वितरण किया गया है। 222 खिलाड़ी तथा 48 से अधिक प्रशिक्षकों के बीच लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कारस्वरूप उन्हें प्रदान की गई है। 

       
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2