ध्यान दें:



State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

दुधवा टाइगर रिज़र्व में तितली विविधता

  • 10 Jun 2025
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

अपनी विशाल बाघ आबादी के लिये प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश का दुधवा टाइगर रिज़र्व (DTR) अब तितलियों की 180 प्रजातियों का भी आश्रय स्थल बन गया है, जो एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र और बेहतर संरक्षण प्रयासों का संकेत है।

मुख्य बिंदु

  • तितली प्रजातियों में वृद्धि:
    • लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में किये गए सर्वेक्षण में DTR में 110 से अधिक तितली प्रजातियाँ दर्ज की गईं, जबकि पहले ज्ञात संख्या केवल 45 थी।
  • प्रवासी एवं दुर्लभ प्रजातियाँ:
    • उत्तराखंड से प्रवासी तितलियाँ उत्तर प्रदेश में बढ़ती विविधता में योगदान देती हैं।
    • पहचानी गई दुर्लभ और उल्लेखनीय प्रजातियों में कॉमन मॉर्मन, कॉमन माइन, कॉमन लाइम, टॉनी कोस्टर, गौडी बैरन (दुर्लभ), स्ट्राइप्ड टाइगर, कॉमन टाइगर (दोनों लिंग), ग्रे काउंट (दुर्लभ), कमांडर शामिल हैं।
  • महत्त्व: 
    • तितलियाँ, जिन्हें जैव-संकेतक के रूप में जाना जाता है, जलवायु परिवर्तन के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होती हैं तथा केवल पारिस्थितिकी रूप से स्वस्थ वातावरण में ही पनपती हैं।
    • यह तीव्र वृद्धि एक अधिक स्वस्थ एवं संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत है।
  • दुधवा टाइगर रिज़र्व (DTR) के बारे में:
  • पृष्ठभूमि
    • संरक्षणवादी बिली अर्जन सिंह ने जनवरी 1977 में दुधवा को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
    • बाद में वर्ष 1987 में इसे टाइगर रिज़र्व घोषित कर दिया गया।
  • संरचना
    • दुधवा टाइगर रिज़र्व (DTR) में शामिल हैं:
  • वनस्पति और जीव:
  • जैवविविधता और संरक्षण स्थिति:
    • 490.3 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैले दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में उत्तर प्रदेश के कुल 205 बाघों में से 135 बाघ हैं, जो वर्ष 2018 के 82 बाघों से उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
    • वर्ष 2022 की अखिल भारतीय बाघ जनगणना में, दुधवा टाइगर रिज़र्व (DTR) को बाघ आबादी के लिये भारत में चौथा स्थान दिया गया।

नोट: 

  • वर्ष 2015 में, महाराष्ट्र "ब्लू मॉर्मन" (पैपिलियो पॉलीमनेस्टर) को अपना राज्य तितली नामित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया। 
  • यह तितली भारत में दक्षिणी बर्डविंग के बाद दूसरी सबसे बड़ी तितली है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2