इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

बिहार में पक्षी गणना के आँकड़े जारी

  • 04 May 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में बिहार सरकार द्वारा राज्य में पहली बार अयोजित पक्षी गणना के आँकड़े जारी किये गए हैं। 

प्रमुख बिंदु 

  • फरवरी 2022 में शुरू की गई यह गणना बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वेटलैंड इंटरनेशनल संस्था के सहयोग से करवाई गई है। 
  • इस गणना के अनुसार राज्य के कुल 68 जलाशयों में पक्षियों की 202 प्रजातियाँ पाई गई हैं। इन पक्षियों की कुल संख्या 45,173 है।  
  • इनमें से 80 प्रजातियाँ जलीय पक्षियों की है, जिनमें लैसर ह्विस्लिंग डक, एशियन ओपेन बिल्ड स्ट्रोक, लिटिल कोर्मोरेंट तथा कॉमन कूट गढ़वाल आदि शामिल हैं। 
  • गणना के अनुसार जलीय पक्षियों का वितरण निम्न प्रकार है 
  • गोगाबील झील (4973) > इंद्रपुरी बैराज (2641) > नागा-नकटी डैम (2430)  
  • इसके बावजूद पक्षियों की संख्या के मामले में राज्य के मगध प्रमंडल की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, उदहारण के लिये कुलमहादेव डैम में मात्र 3, जबकि सीता डैम में 24 पक्षी मिले हैं। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2