इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

  • 12 Sep 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

11 सितंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के तत्वावधान में प्रयास आवासीय विद्यालय सड्डू रायपुर संपन्न हुई एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ओवरऑल चैंपियन बना। 

प्रमुख बिंदु   

  • इस साहित्यिक प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र अधिकतर साहित्यिक विधाओं में प्रथम रहा, जबकि सरगुजा संभाग ने दूसरा और बस्तर संभाग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  
  • इस प्रतियोगिता में भाषण, एक्सटेम्पोर, वाद-विवाद, कहानी सुनाना, रचनात्मक लेखन, संस्कृत श्लोक, हिन्दी काव्य पाठ, अंग्रेजी कविता, अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी, अंग्रेजी स्पेल बी जैसी कुल 10 साहित्यिक विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की गई।  
  • सीनियर वर्ग की हिन्दी भाषा प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र संभाग की प्रतिमा, जूनियर भाषण, प्रतियोगिता हिन्दी में अनामिका, अंग्रेजी भाषण सीनियर वर्ग में जीविका दीवान और अंग्रेजी भाषण जूनियर वर्ग में बस्तर संभाग की प्रसिद्धि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
  • एक्सटेम्पोर विधा के हिन्दी सीनियर वर्ग में सरगुजा से तपेश्वर साय, अंग्रेजी सीनियर वर्ग में मध्य क्षेत्र से ईशिका, वाद-विवाद सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र से जयप्रकाश सिदार और अंग्रेजी सीनियर वर्ग में बस्तर से तेजेश्वरी मांझी विजेता रहीं।  
  • कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में सरगुजा से हिन्दी में अदिति भगत और अंग्रेजी में आश्रित तिर्की प्रथम रहीं।  
  • रचनात्मक लेखन हिन्दी की प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र से राघवेंद्र और अंग्रेजी में बस्तर से राखी मडकम प्रथम रहे।  
  • संस्कृत श्लोक की प्रतियोगिता में बस्तर की प्राची मेरिया, हिन्दी काव्य पाठ में सरगुजा की एनजीलियन तिर्की, अंग्रेजी कविता में सरगुजा की दीपिका, अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी में मध्य क्षेत्र की अनिला एवं शशिकला, स्पेल बी में मध्य क्षेत्र की स्मिता कंवर और आंचल पुलस्त ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  
  • सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी 3 से 6 अक्तूबर तक देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिता में शामिल होंगे। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2