दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

टोक्यो पैरालम्पिक-2020 के पदक विजेता तथा प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया

  • 12 Nov 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टोक्यो पैरालम्पिक गेम्स-2020 में भारत के पदक विजेता एवं प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों के सम्मानित किया। उन्होंने खेल पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

प्रमुख बिंदु 

  • उन्होंने टोक्यो पैरालम्पिक में 19 पदक जीतने वाले 17 खिलाड़ियों को व प्रतिभाग करने वाले 6 खिलाड़ियों को कुल 32.50 करोड़ रुपए की धनराशि का वितरण किया। 
  • इस अवसर पर मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि 24 अगस्त से 5 सितंबर, 2021 तक टोक्यो पैरालम्पिक-2020 में भारत के 54 खिलाड़ियों ने 9 खेलों में प्रतिभाग कर 5 स्वर्ण, 8 रजत व 6 कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक जीते। इन खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के थे।
  • राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों को टोक्यो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिये 6 करोड़ रुपए, रजत पदक के लिये 4 करोड़ रुपए व कांस्य पदक के लिये 2 करोड़ रुपए प्रदान किये जा रहे हैं।
  • इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश से बाहर के खिलाड़ियों के लिये स्वर्ण पदक के लिये 2 करोड़ रुपए, रजत पदक के लिये 1.50 करोड़ रुपए व कांस्य पदक के लिये 1 करोड़ रुपए दिया जा रहा है।
  • उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी, जिन्होंने टोक्यो पैरालम्पिक में प्रतिभाग किया, लेकिन बेहतर प्रदर्शन के बावजूद पदक नहीं जीत पाए, राज्य सरकार ने ऐसे खिलाड़ियों को भी 25-25 लाख रुपए देने का निर्णय लिया है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow