हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs

मध्य प्रदेश
Switch To English

एशियन सेलिंग चैंपियनशिप में रितिका-नेहा ने जीते मेडल

  • 08 Mar 2022
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

27 फरवरी से 6 मार्च, 2022 तक अबूधाबी में आयोजित एशियन सेलिंग चैंपियनशिप में एमपी स्टेट सेलिंग एकेडमी की खिलाड़ी रितिका डांगी और नेहा ठाकुर ने क्रमश: स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीता।

प्रमुख बिंदु

  • रितिका डांगी ने ILCA-4 (लेजर 4.7 क्लास बोट) स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीता, वहीं नेहा ठाकुर ने इस स्पर्द्धा में
  • कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया।
  • इसके साथ ही भारतीय नौकायन टीम ने एशियाई खेलों के लिये क्वालीफाई कर लिया है।
  • रितिका डांगी गाँव ताजपुरा, नरसिंहगढ़ तहसील, ज़िला राजगढ़ की रहने वाली हैं, वहीं नेहा ठाकुर देवास
  • ज़िले के हाटपिपलिया तहसील के अमलताज गाँव की रहने वाली हैं।
  • एमपी स्टेट सेलिंग एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन और विश्वामित्र अवार्डी जीएल यादव ने बताया कि रितिका और नेहा दोनों ही एशियाई खेलों में पदक की प्रबल दावेदार हैं। अब तक हुए तीन ट्रायल में से दो में दोनों खिलाड़ी पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
एसएमएस अलर्ट
Share Page