ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


बिहार

ग्रासलैंड एवं वेटलैंड विकास हेतु 50 करोड़ रुपए की स्वीकृति

  • 29 May 2023
  • 5 min read

चर्चा में क्यों?

26 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ग्रासलैंड एवं वेटलैंड विकास के विभिन्न कार्यों हेतु 50 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। 

प्रमुख बिंदु

  • उक्त स्वीकृत राशि में से प्रदेश के 22 वन मंडलों में 7800 हैक्टेयर क्षेत्रफल में चरागाह विकास एवं वृक्षारोपण कार्यों के लिये 40 करोड़ रुपए, सांभर झील के विकास एवं प्रबंधन के लिये 9 करोड़ रुपए तथा कनवास रेंज (कोटा) के लिये 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।  
  • यह राशि पर्यावरण प्रबंधन कोष से उपलब्ध करवाई जाएगी। 
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।
close
Share Page
images-2
images-2