उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में 'अमोघ ज्वाला' अभ्यास
- 23 Mar 2026
- 5 min read
चर्चा में क्यों?
भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में ‘अमोघ ज्वाला’ अभ्यास का समापन किया।
मुख्य बिंदु:
- अवधि: यह अभ्यास 13 दिनों (6 मार्च–18 मार्च, 2026) तक आयोजित किया गया।
- उद्देश्य: बहु-क्षेत्रीय परिचालन वातावरण में प्रौद्योगिकी-आधारित यंत्रीकृत युद्ध क्षमताओं का सत्यापन करना।
- इसमें मज़बूत कमान एवं नियंत्रण ढाँचे के तहत यंत्रीकृत बलों का अटैक हेलीकॉप्टर, लड़ाकू विमान, मानव रहित हवाई प्रणालियाँ, एंटी-ड्रोन प्रणालियाँ और नेटवर्क-सक्षम युद्धक्षेत्र प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत उपयोग प्रदर्शित किया गया।
|
और पढ़ें: मानव रहित हवाई प्रणालियाँ |