इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

5 दिवसीय सांग महोत्सव का शुभारंभ

  • 12 Apr 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

10 अप्रैल, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा कला परिषद के सभागार में विभाग की तरफ से आज़ादी के अमृत महोत्सव को समर्पित धनपत सिंह सांगी की स्मृति में आयोजित 5 दिवसीय सांग महोत्सव का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 

  • डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में सांग सबसे प्राचीन और परंपरागत विद्या है। सांग विद्या प्रदेश की संस्कृति और विरासत का अटूट अंग है। इस प्राचीन संस्कृति को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिये प्रदेश सरकार काम कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को एक बड़ा स्वरूप देने का कार्य प्रदेश सरकार की तरफ से किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन मॉरीशिस, लंदन, कनाडा में किया जा चुका है और अब 28 से 30 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये संस्कृति विकास बोर्ड का गठन किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के अनुसार ही कला, संस्कृति और कलाकारों को बढ़ावा देने के लिये प्रसिद्ध सांगी धनपत सिंह सांगी की स्मृति में 5 दिवसीय सांग महोत्सव का आयोजन करने के साथ-साथ पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।
  • अतिरिक्त प्रधान सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोक कलाकारों के लिये कई घोषणाएँ की हैं। इन घोषणाओं में 60  वर्ष से ज्यादा उम्र के बुर्जुग कलाकारों को आजीवन पेंशन देने की भी योजना है।
  • जो कलाकार बुर्जुग हो चुके हैं और जिन बुर्जुग कलाकारों के आगे रोजी रोटी का भी संकट है उन कलाकारों को आजीवन पेंशन मिलने से आर्थिक रूप से बड़ा योगदान मिलेगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2