इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

48वाँ खजुराहो नृत्य समारोह-2022

  • 21 Feb 2022
  • 5 min read

चर्चा में क्यों?

20 फरवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में 48वाँ ‘खजुराहो नृत्य समारोह-2022’ का शुभारंभ किया। इस समारोह का आयोजन 26 फरवरी तक किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि खजुराहो नृत्य समारोह की शुरुआत 1975 में मंदिर प्रांगण से ही हुई थी। आरंभ के दो-तीन वर्षों बाद ही इसे मंदिर प्रांगण में करने की अनुमति नहीं मिली, जिसके परिणामस्वरूप यह समारोह बाहर मैदान में किया जाने लगा। पिछले वर्ष संस्कृति विभाग की इस कार्यक्रम को मंदिर प्रांगण में कराने की कोशिश को सफलता मिली और इस वर्ष भी यह समारोह मंदिर प्रांगण में ही किया जा रहा है।
  • समारोह में इस वर्ष ‘महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन परियोजना’ के बैनर तले 5 किलोमीटर की ‘दिल खेल के घूमो’ मैराथन भी हुई। इसका उद्देश्य ‘हिंदुस्तान के दिल में आप सेफ हैं’ के स्लोगन से पर्यटन स्थलों में महिलाओं में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना है।
  • संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने घोषणा की कि मानव जीवन में नृत्य की महानता और उसके योगदान को देखते हुए खजुराहो में शास्त्रीय नृत्य संदर्भ का केंद्र स्थापित किया जाएगा।
  • 48वें खजुराहो नृत्य समारोह की प्रस्तुतियों का साक्षी बनने के लिये 8 देशों के राजदूत और उच्चायुक्त सपरिवार समारोह में शामिल हुए। इनमें कोरिया, अर्जेंटीना, वियतनाम, ब्रूनेई, फिनलैंड, मलेशिया, थाईलैंड और लाओ के राजदूत तथा उच्चायुक्त शामिल हैं। 
  • समारोह में शास्त्रीय नृत्य के लिये सुनयना हजारी लाल को वर्ष 2019-20 तथा शांता और वी.पी. धनंजयन को वर्ष 2020-21 के लिये राष्ट्रीय कालिदास सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें 2 लाख रुपए की सम्मान राशि, सम्मान पट्टिका, शाल और श्रीफल प्रदान किया गया।
  • साथ ही समारोह में राज्य रुपंकर कला पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए प्रदान किये गए, जो निम्न हैं-

पुरस्कार 

पुरस्कार प्राप्तकर्त्ता

देवकृष्ण जटाशंकर जोशी पुरस्कार

बदनावर की प्रिया सिसोदिया (बदनावर)

मुकुंद सखाराम भांड पुरस्कार

स्वपन तरफदार (इंदौर)

सैयद हैदर रजा पुरस्कार

दुर्गेश बिरथरे (जबलपुर)

दत्तात्रेय दामोदर देवलालीकर पुरस्कार 

नरेंद्र जाटव (अशोकनगर)

जगदीश स्वामीनाथन पुरस्कार 

संजय धवले (अशोकनगर)

विष्णु चिंचालकर पुरस्कार 

मुनि शर्मा (ग्वालियर)

नारायण श्रीधर बेंद्रे पुरस्कार 

अग्नेश केरकेटेा (भोपाल)

रघुनाथ कृष्णराव फड़के पुरस्कार 

ऋतुराज श्रीवास्तव (जबलपुर)

राम मनोहर सिन्हा पुरस्कार 

ज्योति सिंह (सागर)

लक्ष्मी शंकर राजपूत पुरस्कार 

डॉ. सोनाली चौहान (पीठवे) (देवास)

  •  इस नृत्य समारोह का आयोजन संस्कृति विभाग की उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद के साथ मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और ज़िला प्रशासन छतरपुर के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। भारतीय शास्त्रीय नृत्यशैलियों पर केंद्रित यह देश का शीर्षस्थ समारोह है, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2