ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


बिहार

बिहार के 42वें राज्यपाल

  • 03 Jan 2025
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

मुख्य बिंदु

  • शपथ प्रशासन:
    • पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने राजभवन में शपथ दिलाई।
    • समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता उपस्थित थे।
  • राज्यपाल:
    • राज्यपाल की नियुक्ति, उसकी शक्तियाँ और राज्यपाल के पद से संबंधित सभी बातों पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 153 से अनुच्छेद 162 के तहत चर्चा की गई है।
    • राज्यपाल की भूमिका भारत के राष्ट्रपति के समान ही है। वह राज्य के कार्यकारी प्रमुख के रूप में कार्य करता है और भारत के संविधान के तहत शासन तंत्र केंद्र सरकार के समान ही है।
    • कहा गया है कि राज्यपाल की दोहरी भूमिका होती है।
      • वह राज्य का संवैधानिक प्रमुख है, जो अपने मंत्रिपरिषद की सलाह से आबंधित है।
      • वह केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच एक महत्त्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।

https://youtu.be/-RckuAQgyqc

close
Share Page
images-2
images-2