इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

एशियन गेम्स-2022 में अब तक मध्य प्रदेश अकादमी के 25 खिलाड़ियों का चयन

  • 10 Jul 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

8 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चीन के हांग्जो में होने वाले 19वीं एशियन गेम्स में मध्य प्रदेश खेल अकादमी के 25 खिलाड़ियों ने अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। अब तक वाटर स्पोर्ट्स, शूटिंग, घुड़सवारी, एथलेटिक्स के खिलाड़ी शामिल हैं। 

प्रमुख बिंदु  

  • उल्लेखनीय है कि आगामी 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चीन के हांग्जो में 19वीं एशियन गेम्स-2022 की शुरुआत होगी।  
  • कोविड-19 की वजह से एशियन गेम्स को स्थगित किया गया था। इन एशियन खेलों में एक बार पुन: मध्य प्रदेश के खिलाड़ी अपनी पूरी तैयारी के साथ भारत का परचम लहराने के लिये तैयार हैं।  
  • एशियन गेम्स में चयनित खिलाड़ी 
  • मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के शुभम केवट, विश्वजीत सिंह कुशवाह, कु. शिखा चौहान, कु. आहना यादव, केनो स्लालम में भारतीय टीम के लिये चयनित हुए हैं।  
  • कु. नेहा ठाकुर, कु. शीतल वर्मा, कु. हर्षिता तोमर- सेलिंग; अर्जुन सिंह, नीरज वर्मा, नितिन वर्मा, कु. शिवानी वर्मा, कु. कावेरी, कु. ओ. बिनीता देवी क्याकिंगकेनोइंग में एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।  
  • रोइंग में मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की कु. रूक्मिणी दांगी और अकादमी की पूर्व खिलाड़ी कु. अंशिका भारती का चयन किया गया है।  
  • वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की ही पैरा केनो के खिलाड़ी कु. प्राची यादव और मनीष कौरव भारतीय क्याकिंग केनोइंग टीम का हिस्सा होंगे। 
  • म.प्र. राज्य घुड़सवारी अकादमी के स्टार घुड़सवार राजू सिंह एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।  
  • मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट अकादमी के शंकर पांडे फेंसिंग के ई.पी एकल और टीम इवेंट में भारतीय टीम में शामिल होंगे।  
  • मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और कु. आशी चौकसे रायफल शूटिंग में और अकादमी की ही कु. मनीषा कीर शॉटगन ट्रेप इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही कु. प्रीति रजक, जो अकादमी की पूर्व खिलाड़ी रही हैं, शॉटगन के ट्रेप इवेंट में भारतीय टीम में शामिल होंगी। 
  • मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की एसोसिएट मेंबर रहीं कु. दीक्षा 1500 मीटर में तथा कु. सपना बर्मन हेप्थलॉन इवेंट में 19वीं एशियन गेम्स भारतीय एथलेटिक्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2