इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023

  • 18 Apr 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

17 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में पंचायतों को प्रोत्साहन पर राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश की दो ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 प्रदान किया।  

प्रमुख बिंदु

  • सिद्धार्थनगर ज़िले के भँवापुर ब्लाक की ग्राम पंचायत हंसुदी औसानपुर को राष्ट्रीय स्तर पर दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया।  
  • ग्राम पंचायत हंसुदी औसानपुर को यह पुरस्कार ‘बाल हितैषी पंचायत’की श्रेणी में प्रदान किया गया है। 
  • वहीं मुरादाबाद ज़िले के दिलारी ब्लाक के ग्राम पंचायत मिलक अमावती को सभी 9 एलएसडीजी विषयों और हरित पहल से संबंधित विशेष श्रेणियों के तहत समग्र प्रदर्शन के लिये नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत् विकास पुरस्कार (एनडीएसपीएसवीपी) प्रदान किया गया। 
  • निम्नलिखित विभिन्न श्रेणियों में चुनी गईं पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किये गए-  
    • व्यक्तिगत एलएसडीजी विषय वस्तुओं के तहत प्रदर्शन के लिये दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरस्कार (डीडीयूपीएसपी) 
    • सभी 9 एलएसडीजी विषयों और हरित पहल से संबंधित विशेष श्रेणियों के तहत समग्र प्रदर्शन के लिये नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत् विकास पुरस्कार (एनडीएसपीएसवीपी) 
    • ग्राम ऊर्जा स्वराज विशेष पंचायत पुरस्कार  
    • कार्बन न्यूट्रल विशेष पंचायत पुरस्कार। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2