इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

11वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप

  • 21 Oct 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

20 अक्तूबर, 2021 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिमडेगा के एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में 11वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। 29 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 27 राज्यों की टीमें भाग लेंगी।

प्रमुख बिंदु

  • उद्घाटन मैच मेज़बान झारखंड और तमिलनाडु के बीच खेला गया। यह प्रतियोगिता अप्रैल महीने में आयोजित होनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था।
  • राज्य के सबसे दूरस्थ और पिछड़े ज़िलों में से एक सिमडेगा राज्य की हॉकी राजधानी के रूप में जाना जाता है। 11वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप कुछ महीने पहले यहीं आयोजित की गई थी। 
  • टीमों को आठ पूल में बाँटा गया है। पूल-ए में झारखंड के साथ केरल, तमिलनाडु, पूल-बी में हरियाणा, असम, राजस्थान, पूल-सी में मिज़ोरम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पूल-डी में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पूल-ई में महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात, पूल-एफ में चंडीगढ़, बिहार, गोवा, जम्मू और कश्मीर, पूल-जी में ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा पूल-एच में कर्नाटक, पंजाब, पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप, पुदुच्चेरी की टीम को शामिल किया गया है।
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सिमडेगा और खूंटी ज़िले में हॉकी के नए एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम की आधारशिला भी रखी।
  • गौरतलब है कि झारखंड के सिमडेगा और खूंटी ज़िले की पहचान हॉकी की नर्सरी के रूप में होती है। इसी साल आयोजित ओलंपिक में भारतीय महिला टीम की ओर से खेलने वाली सलीमा टेटे सिमडेगा और निक्की प्रधान खूँटी की रहने वाली हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान अंसुता लकड़ा भी सिमडेगा की ही हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2