ध्यान दें:



RAS Mains 2024

  • 11 Jun 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था

    दिवस - 13: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 15-15 शब्दों में दीजिये।

    (a) सामाजिक तनाव क्या है?
    (b) के. यंग ने व्यक्तित्व को किस प्रकार परिभाषित किया है?

    उत्तर

    (a) सामाजिक तनाव क्या है?

    उत्तर: 

    सामाजिक तनाव बाह्य सामाजिक संपर्कों या स्थितियों जैसे: पारिवारिक संघर्ष, सामाजिक अलगाव या तनावपूर्ण रिश्तों से प्रेरित मनोवैज्ञानिक तनाव को संदर्भित करता है। यह व्यक्ति दर व्यक्ति अलग-अलग होता है, क्योंकि कुछ लोगों को सामाजिकता तनावपूर्ण लग सकती है जबकि अन्य लोग अकेलेपन या बाह्य दबावों के कारण तनाव महसूस कर सकते हैं।


    (b) के. यंग ने व्यक्तित्व को किस प्रकार परिभाषित किया है?

    उत्तर: 

    के. यंग के अनुसार, व्यक्तित्व किसी व्यक्ति की आदतों, गुणों, दृष्टिकोणों और विचारों का विशिष्ट संयोजन है। यह इस बात से आकार लेता है कि ये तत्त्व सामाजिक भूमिकाओं में किस तरह व्यवस्थित हैं और वे किसी व्यक्ति की आंतरिक प्रेरणाओं, लक्ष्यों एवं आत्म-चेतना के साथ किस प्रकार संरेखित होते हैं।

close
Share Page
images-2
images-2