ध्यान दें:

RAS Mains 2024

  • 03 Jun 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज

    दिवस- 5: क्षेत्रीय असमानताएँ भारत के समावेशी राष्ट्रीय विकास के संदर्भ में सांस्कृतिक विविधता का लाभ उठाने की क्षमता को किस प्रकार प्रभावित करती हैं? (100 शब्द)

    उत्तर

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • किसी प्रासंगिक तथ्य के साथ भारत में क्षेत्रीय असमानताओं और सांस्कृतिक विविधता को परिभाषित करके उत्तर की शुरुआत कीजिये।
    • विविधता की आर्थिक और सांस्कृतिक क्षमता को स्पष्ट कीजिये तथा बताइए कि असमानताएँ इस क्षमता को किस प्रकार सीमित करती हैं।
    • उचित निष्कर्ष दीजिये।

    परिचय:

    क्षेत्रीय असमानताओं का तात्पर्य है समग्र भारत में असमान विकास, संसाधन और अवसर। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता एक महत्त्वपूर्ण विकास परिसंपत्ति है, लेकिन असमानताएँ इसकी पूरी क्षमता को सीमित करती हैं। पर्यटन मंत्रालय का लक्ष्य इस सांस्कृतिक विविधता का लाभ उठाकर वर्ष 2030 तक 140 मिलियन नौकरियों का सृजन करना है।

    मुख्य भाग:

    • पर्यटन संभावना: विविध विरासत लाखों लोगों को आकर्षित करती है, जिससे सकल घरेलू उत्पाद और रोज़गार का सृजन होता है, उदाहरण के लिये राजस्थान के महल एवं केरल के त्यौहार।
    • रचनात्मक अर्थव्यवस्था: हस्तशिल्प और प्रदर्शन कलाएँ स्थानीय आजीविका एवं वैश्विक बाज़ार में योगदान देती हैं।
    • नवाचार एवं सॉफ्ट पावर: सांस्कृतिक समन्वय रचनात्मकता को बढ़ावा देता है और भारत की वैश्विक छवि को बढ़ाता है।
    • अपर्याप्त वित्तपोषण की समस्या: आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में वारली और गोंड जैसी जनजातीय कलाओं को संरक्षित करने के लिये धन की कमी है।
    • बुनियादी अवसंरचना का अभाव: अपर्याप्त कनेक्टिविटी के कारण छत्तीसगढ़ और मधुबनी शिल्प जैसे क्षेत्रों में पर्यटन एवं बाज़ार तक पहुँच सीमित हो जाती है।
    • प्रवासन प्रभाव: प्रवासन से स्थानीय परंपराओं का प्रसार कम हो जाता है।
    • नीतिगत हस्तक्षेप: BRGF और एक भारत श्रेष्ठ भारत जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य इन अंतरों को समाप्त करना है।

    निष्कर्ष:
    संतुलित क्षेत्रीय विकास भारत की सांस्कृतिक संपदा का पूर्ण दोहन करने की कुंजी है। समावेशी नीतियाँ असमानताओं को कम कर सकती हैं और समान विकास को बढ़ावा दे सकती हैं। इससे धारणीय और सामंजस्यपूर्ण राष्ट्रीय प्रगति सुनिश्चित होगी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2