इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

इतिहास प्रैक्टिस प्रश्न

  • नृत्य की ‘लास्य’ शैली अपनी प्रकृति में ‘ताण्डव’ से भिन्न है। इसकी विशेषताओं तथा शास्त्रीय नृत्य के विभिन्न प्रकारों पर इसके प्रभाव की चर्चा करें।

    24 Feb, 2020

    उत्तर :

    भूमिका में :-

     भारतीय नाट्यशास्त्र के आधार पर लास्य व ताण्डव नृत्य के सामान्य परिचय के साथ उत्तर प्रारंभ करें।

    विषय-वस्तु में :- 

    लास्य और ताण्डव में अंतर को स्पष्ट करते हुए लास्य की विशेषताओं पर चर्चा कीजिये, जैसे :

    • लास्य दो प्रकार का होता है- जरिता और यौवक लास्य।
    • लास्य, ताण्डव के विपरीत कोमलता से अनुप्राणित होता है।
    • लास्य अधिक सुंदर और कभी-कभी कामुक भी होता है।

    ‘लास्य’ नृत्य का विभिन्न नृत्यों भरतनाट्यम, मोहिनीअट्टम, मणिपुरी पर प्रभाव का वर्णन करें, जैसे :

    • लास्य का सर्वाधिक प्रभाव भरतनाट्यम पर पड़ा है। भरतनाट्यम में उपस्थित लालित्यपूर्ण भाव-भंगिमाओं की अभिप्रेरणा ‘लास्य’ है।
    • केरल के मोहिनीअट्टम में भरतनाट्यम व कथकली, दोनों के अंश पाए जाते हैं। भरतनाट्यम का लास्य से प्रभावित लालित्य मोहिनीअट्टम का प्रमुख अंश है।
    • मणिपुरी के लावण्यमय भाव पर ‘लास्य’ का स्पष्ट प्रभाव है। हालाँकि इसमें ताण्डव के भाव भी विद्यमान रहते हैं।

    अंत में प्रश्नानुसार संक्षिप्त, संतुलित एवं सारगर्भित निष्कर्ष प्रस्तुत करें।

    नोट : निर्धारित शब्द-सीमा में उत्तर को विश्लेषित करके लिखें।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow