- 
                  03 Sep 2024
                  
                    
                      सामान्य अध्ययन पेपर 1                    
                    
                      संस्कृति                    
                  
                  दिवस- 50: फुल-लेंथ टेस्ट- 2 प्रश्न पत्र के लिये विशेष निर्देश - इस प्रश्न पत्र में 20 प्रश्न हैं।
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रश्न संख्या 1 से 10 तक के उत्तर 150 शब्दों में, जबकि प्रश्न संख्या 11 से 20 तक के उत्तर 250 शब्दों में होने चाहिये।
 प्रश्न 1. आधुनिक भारतीय विचारों और संस्कृति पर वैदिक दार्शनिक अवधारणाओं के प्रभाव की चर्चा कीजिये। (150 शब्द) प्रश्न 2. प्राचीन भारत में धार्मिक परंपराओं के प्रसार और अंतःक्रिया को समझने में शैलकृत वास्तुकला के महत्त्व का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द) प्रश्न 3. रॉबर्ट क्लाइव ने ब्रिटिश भारत की नींव रखी जबकि वॉरेन हेस्टिंग्स ने इसके प्रशासनिक वास्तुकार के रूप में भूमिका निभाई। व्याख्या कीजिये। (150 शब्द) Q4. भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में वायकोम सत्याग्रह की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द) Q5. भारतीय पुनर्जागरण आंदोलन तथा भारतीय राष्ट्रीय चेतना के उदय के बीच संबंधों का आकलन कीजिये। (150 शब्द) Q6. बांग्लादेश मुक्ति आंदोलन में भारत का हस्तक्षेप रणनीतिक हितों, क्षेत्रीय स्थिरता संबंधी चिंताओं एवं मानवीय विचारों के जटिल अंतर्संबंधों से प्रेरित था। स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द) Q7. भारत में प्रवासन प्रतिरूप देश की आर्थिक विषमताओं एवं विकासात्मक चुनौतियों को दर्शाते हैं। सविस्तार स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द) Q8. भारत में समलैंगिक विवाह को वैध बनाने से पारिवारिक गतिशीलता एवं सामाजिक मानदंडों में आने वाले संभावित बदलावों का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द) Q9. अंतर्भेधी भू-आकृतियाँ क्या हैं? इनके विभिन्न प्रकारों का संक्षिप्त विवरण दीजिये। (150 शब्द) Q10. वैश्विक स्तर पर वलित पर्वतों का वितरण, भूकंपीय एवं ज्वालामुखीय गतिविधि के प्रतिरूप से किस प्रकार संबंधित है? उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिये। (150 शब्द) Q11. सिंधु घाटी सभ्यता की स्थापत्य कला और कलात्मक परंपराओं ने समकालीन बुनियादी ढाँचे तथा सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को किस सीमा तक आकार दिया है? (250 शब्द) Q12. ब्रिटिश भारत के अकाल का कारण केवल खाद्यान्न की कमी नहीं थी बल्कि यह औपनिवेशिक आर्थिक एवं प्रशासनिक नीतियों से भी निकटता से संबंधित थे। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द) Q13. महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की आर्थिक नीतियों का परीक्षण कीजिये। आर्थिक पुनर्निर्माण के प्रति नेहरू के दृष्टिकोण ने भारत की आर्थिक प्रगति को किस प्रकार प्रभावित किया? (250 शब्द) Q14. एशिया और अफ्रीका में विऔपनिवेशीकरण प्रक्रिया में योगदान देने वाले कारकों पर चर्चा कीजिये। ऐतिहासिक औपनिवेशिक नीतियों एवं प्रथाओं से उत्तर-औपनिवेशिक काल में पूर्व के उपनिवेशों का विकास किस प्रकार प्रभावित हुआ? (250 शब्द) Q15. भारतीय मनोरंजन उद्योग में महिलाओं के यौन शोषण संबंधी मुद्दे का विश्लेषण कीजिये। कार्यस्थल पर उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को किस प्रकार प्रभावी ढंग से हल करने के साथ रोका जा सकता है? (250 शब्द) Q16. आरक्षण हेतु अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के उप-वर्गीकरण की अनुमति देने वाले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की आवश्यकता एवं उससे संबंधित चुनौतियों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द) Q17. भारत में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन कीजिये। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग को प्रभावी ढंग से पूरा करने हेतु किन बदलावों की आवश्यकता है? (250 शब्द) Q18. सांप्रदायिकता एक पृथक घटना नहीं है बल्कि पहचान की राजनीति के व्यापक प्रतिरूप का हिस्सा है जिससे ऐतिहासिक शिकायतों एवं वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक कमजोरियों का लाभ उठाया जाता है। स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द) Q19. प्रमुख भारतीय नदियों के जल विज्ञान के बदलाव में हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। यह घटना दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन द्वारा उत्पन्न व्यापक चुनौतियों को किस प्रकार दर्शाती है? (250 शब्द) Q20. भारत में वैश्वीकरण और प्रौद्योगिकी विकास के बीच समन्वय को बताते हुए संसाधन दक्षता तथा संरक्षण प्रयासों में इसके प्रभावों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द) मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
 
             
     
                  
                 
  