इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (III): जून, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस जलडमरूमध्य की पहचान कीजिये जो काला सागर को आज़ोव सागर से जोड़ता है।

    उत्तर : कर्च जलडमरूमध्य। कर्च जलडमरूमध्य आज़ोव सागर में एक मात्र निकास मार्ग है। हाल ही में क्रीमिया को रूस से जोड़ने के लिये इस जलडमरूमध्य पर कर्च ब्रिज का निर्माण किया गया है।

  • 2. हाल ही में माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी विस्फोट के कारण समाचारों में था। उस देश की पहचान कीजिये जहाँ यह स्थित है।

    उत्तर : इंडोनेशिया। माउंट सिनाबंग, जिसकी ऊँचाई 2,460 मीटर है, इंडोनेशिया के सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। हाल ही में इस ज्वालामुखी पर्वत में विस्फोट हुआ तथा इसकी राख आकाश में 7 किमी. की ऊँचाई तक फैल गई थी। इंडोनेशिया में लगभग 130 सक्रिय ज्वालामुखी हैं, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक है। ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित होने के कारण यह देश भूकंपीय गतिविधियों के प्रति अधिक प्रवण है।

  • 3. आसियान के छह मुक्त-व्यापार समझौतों के भागीदारों की पहचान कीजिये, जो प्रस्तावित क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) का निर्माण करते हैं।

    उत्तर : 3A- ऑस्ट्रेलिया 3B- न्यूज़ीलैंड 3C- जापान 3D- चीन 3E- दक्षिण कोरिया 3F- भारत

  • 4. उस देश की पहचान कीजिये जिसने हाल ही में वनों को जीवित इकाई (Living Entities) के रूप में मान्यता दी है।

    उत्तर : अल साल्वाडोर। 5 जून, 2019 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अल साल्वाडोर (El Salvador) की विधानसभा ने जंगलों को ‘जीवित-इकाई’ (Living Entity) के रूप में मान्यता देने की घोषणा की। घोषणा में कहा गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को जंगलों की देखभाल, संरक्षण और अल साल्वाडोर में वनों का विस्तार करने संबंधी ठोस कार्यों को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध होना चाहिये। 1960 के दशक के बाद से अल साल्वाडोर के मूल जंगलों का लगभग 85% हिस्सा, जबकि पूरी पृथ्वी के मूल जंगलों का लगभग 80% हिस्सा नष्ट हो गया है। अल साल्वाडोर सात मध्य अमेरिकी देशों में से सबसे छोटा और घनी आबादी वाला देश है। इसकी राजधानी सैन साल्वाडोर (San Salvador) है।

  • 5. उस देश की पहचान कीजिये जहाँ हाल ही में 16वें एशिया मीडिया शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन किया गया?

    उत्तर : कंबोडिया। मीडिया और प्रसारण उद्योग से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिये कंबोडिया के सिएम रीप प्रांत में 16वें एशिया मीडिया शिखर सम्मेलन, 2019 का आयोजन किया गया। इस शिखर सम्मेलन की थीम ‘मीडिया डिजिटलाइजेशन फोकसिंग ऑन डेवलपिंग मार्केट्स’ थी तथा इस शिखर सम्मेलन का आयोजन कंबोडिया के सूचना मंत्रालय द्वारा एशिया प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान के साथ मिलकर किया गया था।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow