दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (IV) : फरवरी, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस देश की पहचान करें जिसने हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री को सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है।

    उत्तर : हाल ही में दक्षिण कोरिया (कोरिया गणराज्य) ने भारत के प्रधानमंत्री को सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग तथा वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, आर्थिक विकास को गति देकर देश के लोगों के जीवन स्‍तर में सुधार लाने, भ्रष्‍टाचार निरोधक उपायों व सामाजिक एकता के प्रयासों के ज़रिये देश में लोकतंत्र को मज़बूत बनाने के लिये दिया गया है। सियोल पुरस्कार की स्थापना 1990 में की गई थी।

  • 2. उस दक्षिण अमेरिकी देश की पहचान करें जिसके राष्ट्रपति ने हाल ही में भारत की राजकीय यात्रा की।

    उत्तर : हाल ही में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने भारत की राजकीय यात्रा की थी। 2019 दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना का 70वाँ वर्ष है।

  • 3. उस देश की पहचान करें, जिसके क्राउन प्रिंस हाल ही में भारत आए थे।

    उत्तर : हाल ही में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने भारत की यात्रा की। यह भारत में क्राउन प्रिंस की पहली राजकीय यात्रा थी। इस यात्रा के दौरान भारत के राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष में निवेश करने हेतु समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गए। सऊदी अरब ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल होने पर भी सहमति जताई।

  • 4. उस देश की पहचान कीजिये जिससे भारत ने मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्ज़ा वापस ले लिया है।

    उत्तर : पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को दिया गया 'सबसे पसंदीदा राष्ट्र' (Most-Favoured Nation-MFN) का दर्जा वापस ले लिया है। MFN यानी मोस्ट फेवर्ड नेशन (Most Favoured Nation) एक खास दर्जा होता है जिसका प्रावधान GATT के आर्टिकल 1 में किया गया है। यह दर्जा व्यापार में सहयोगी राष्ट्रों को दिया जाता है। इसमें MFN राष्ट्र को भरोसा दिलाया जाता है कि उसके साथ भेदभाव रहित व्यापार किया जाएगा।

  • 5. उस देश की पहचान करें जिसने हाल ही में विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन, 2019 की मेज़बानी की थी।

    उत्तर : भारत ने विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन (WSDS) 2019 की मेज़बानी की थी। इस शिखर सम्मेलन का विषय 'अटेनिंग द 2030 एजेंडा: डिलीवरिंग ऑन आवर प्रॉमिस’ (Attaining the 2030 Agenda: Delivering on our Promise) था। विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन ‘द एनर्जी एंड रिसोर्सेज़ इंस्टीट्यूट’ (The Energy and Resources Institute-TERI) का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है। इसे पहले दिल्ली सतत् विकास शिखर सम्मेलन के रूप में जाना जाता था।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow