-
1. वह कौन-सी पहाड़ी है, जहाँ अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया था, जिसमें एक वरिष्ठ माओवादी नेता के खात्मे के साथ वामपंथी उग्रवाद (LWE) को करारा जवाब दिया गया था।
उत्तर : कर्रेगुट्टालु पहाड़ी, छत्तीसगढ़ कर्रेगुट्टालू पहाड़ी वह स्थान था, जहाँ वर्ष 2025 में एक ऐतिहासिक नक्सल-विरोधी अभियान चलाया गया था। इस अभियान का परिणाम वरिष्ठ माओवादी नेता नंबाला केशव राव (बसवराजु) की मृत्यु के रूप में सामने आया था। यह अभियान वामपंथी उग्रवाद (LWE) के लगभग पूर्ण उन्मूलन और उसके भौगोलिक प्रसार में उल्लेखनीय कमी का प्रतीक बना।
-
2. उस गाँव की पहचान कीजिये, जो भारत के सबसे पूर्वी बसे हुए क्षेत्र के रूप में विख्यात है, जहाँ राष्ट्रीय क्षेत्र पर सूर्योदय की पहली किरणें पड़ती हैं तथा हाल ही में सूर्योदय को केंद्र में रखकर एक साहसिक और सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव आयोजित किया गया था।
उत्तर : डोंग गाँव, अरुणाचल प्रदेश डोंग गाँव को 2025-26 के पहले सूर्योदय महोत्सव (सनराइज़ फेस्टिवल) के लिये मुख्य आयोजन स्थल के रूप में चुना गया, जो साहसिक पर्यटन, स्थानीय संस्कृति और सूर्योदय की पारंपरिक विरासत को समर्पित है। लोहित नदी के बाएँ किनारे पर डोंग घाटी में स्थित यह गाँव मेयोर (ज़खरिंग) जनजाति का निवास स्थान है, जिन्हें 'सनराइज़ पीपल' भी कहा जाता है। इनकी सांस्कृतिक मान्यताएँ सूर्य पूजा पर आधारित हैं। इसके अतिरिक्त, यह गाँव ऐतिहासिक संघर्ष क्षेत्रों के निकट होने के कारण रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण है।
-
3. उस त्रिवेणी संगम की पहचान कीजिये, जहाँ तीन मुख्य हिमालयी नदियाँ मिलकर एशिया की सबसे बड़ी नदी प्रणालियों में से एक की मुख्यधारा का निर्माण करती हैं।
उत्तर : उत्तर: कोबो, असम कोबो एक ऐसा महत्त्वपूर्ण संगम स्थल है, जहाँ पूर्वी हिमालय से निकलने वाली तीन प्रमुख नदियाँ—लोहित, सियांग और दिबांग आपस में मिलकर मुख्य ब्रह्मपुत्र नदी का निर्माण करती हैं। यह संगम पूर्वी हिमालयी नदियों से असम के मैदानी इलाकों तक एक महत्वपूर्ण जलवैज्ञानिक संक्रमण का प्रतीक है।
-
4. सियाचिन ग्लेशियर के उत्तर में स्थित उस उच्च-ऊँचाई वाली घाटी की पहचान कीजिये, जिसे भारत अपने भू-भाग का अभिन्न अंग मानता है और जहाँ किसी भी तीसरे पक्ष द्वारा की जाने वाली अवसंरचना गतिविधियों को अवैध बताकर अस्वीकार करता है।
उत्तर : शक्सगाम घाटी शाक्सगाम घाटी, जिसे ट्रांस-काराकोरम क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है, पूर्वी काराकोरम पर्वतमाला का एक विरल आबादी वाला क्षेत्र है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से जम्मू और कश्मीर की रियासत का हिस्सा रहा है। भारत का दावा है कि पाकिस्तान के पास इस क्षेत्र को किसी अन्य देश को सौंपने का कोई कानूनी अधिकार नहीं था।
-
5. उस शहर की पहचान कीजिये, जहाँ भारत की पहली राज्य-वित्त पोषित जैव-सुरक्षा स्तर-4 प्रयोगशाला की आधारशिला रखी गई थी, जो स्वास्थ्य सुरक्षा और जैव-रक्षा तैयारियों में एक मील का पत्थर है।
उत्तर : गांधीनगर यह प्रयोगशाला भारत की पहली राज्य-वित्त पोषित जैव-सुरक्षा स्तर-4 प्रयोगशाला है, जिसका विकास गुजरात राज्य जैव प्रौद्योगिकी मिशन के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सख्त अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, अत्यधिक संक्रामक रोगजनकों पर अनुसंधान को मजबूत करना है।