-
1. भारत की 'कनेक्ट सेंट्रल एशिया' और 'एक्सटेंडेड नेबरहुड' नीति के लिये आवश्यक, उस गहरे समुद्री बंदरगाह की पहचान कीजिये, जो पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए अफगानिस्तान तक सीधी पहुँच सुनिश्चित करता है।
उत्तर : चाबहार बंदरगाह चाबहार बंदरगाह ईरान में स्थित भारत का एक रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण बंदरगाह है, जो पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुँच प्रदान करता है। इसमें शाहिद कलांतरी और शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल शामिल हैं तथा यह अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC) के माध्यम से भारत की पश्चिमी कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र है।
-
2. उस द्वीप की पहचान कीजिये, जो एक खाड़ी में स्थित द्वीपसमूह राष्ट्र का सबसे बड़ा भूखंड है और जिसके नाम पर देश का नाम रखा गया है।
उत्तर : बहरीन द्वीप बहरीन द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप, बहरीन द्वीप, इस राष्ट्र का भौगोलिक केंद्र है और यहाँ देश की अधिकांश जनसंख्या निवास करती है।
-
उस राजधानी शहर की पहचान कीजिये, जहाँ ब्लू नील और व्हाइट नील नदियाँ मिलती हैं और जहाँ से सैन्य शक्ति संघर्ष के बाद गृह संघर्ष अन्य क्षेत्रों में फैल गया।
उत्तर : खार्तूम, सूडान ब्लू नील और व्हाइट नील नदियों के संगम पर स्थित खार्तूम, सूडान की राजधानी है। वर्ष 2021 में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद, यह शहर सूडानी सशस्त्र बलों और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच हिंसा का केंद्र बन गया। यह हिंसा, जो यहाँ से फैलकर अन्य क्षेत्रों तक पहुँची, दशकों के सबसे गंभीर संकट का कारण बनी।
-
4. क्वाड देशों द्वारा आयोजित वार्षिक मालाबार अभ्यास प्रशांत महासागर में स्थित किस अमेरिकी क्षेत्र में होता है? जो पूर्वी एशिया के निकट रणनीतिक महत्त्व रखता है।
उत्तर : गुआम गुआम, एक अमेरिकी क्षेत्र, मालाबार नौसैनिक अभ्यास का आयोजन स्थल है। पूर्वी एशिया और दक्षिण चीन सागर जैसे विवादित समुद्री क्षेत्रों के निकट स्थित होने के कारण, यह रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यह बहुराष्ट्रीय नौसैनिक समन्वय के लिये एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी कार्य करता है।
-
5. भूटान के उस शहर की पहचान कीजिये, जहाँ भारत माइंडफुलनेस सिटी परियोजना में सहयोग कर रहा है और सीमा-पार बुनियादी ढाँचे की कनेक्टिविटी को मजबूत कर रहा है।
उत्तर : गेलेफू गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी परियोजना का केंद्र है, जिसे भारत का समर्थन प्राप्त है। इसके अतिरिक्त, रेल और सड़क संपर्क सहित सीमा-पार कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन पहलों का लक्ष्य व्यापार, सांस्कृतिक विनिमय और क्षेत्रीय एकीकरण को बढ़ावा देना है।