इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप : मार्च 2024

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में किस देश को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF ) की ग्रे लिस्ट से हटा दिया गया है?

    उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) वित्तीय कार्रवाई कार्य बल द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को अपनी ग्रे लिस्ट से हटा दिया गया है। ग्रे लिस्ट में वे देश शामिल हैं जिन्हें टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग का समर्थन करने के लिये सुरक्षित स्थल माना जाता है, उन्हें FATF की ग्रे लिस्ट में डाल दिया जाता है। यह उस देश के लिये एक चेतावनी के रूप में कार्य करता है कि उसे ब्लैक लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।

  • 2. हाल ही में कौन-सा देश पारिस्थितिकी संहार/इकोसाइड को अपराध के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है?

    उत्तर : बेल्जियम बेल्जियम की संघीय संसद ने 'पारिस्थितिकी संहार/इकोसाइड' को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अपराध के रूप में मान्यता प्रदान की है, जिसके कारण यह यूरोपीय महाद्वीप का पहला देश बन गया है। पारिस्थितिकी-संहार को पर्यावरणीय अपराध का एक रूप माना जाता है और यह प्रायः जैवविविधता, पारिस्थितिकी तंत्र तथा मानव कल्याण पर महत्त्वपूर्ण नकारात्मक प्रभावों से संबंधित है।

  • 3. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ समुद्र लक्ष्मण द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लिया?

    उत्तर : मलेशिया भारत और मलेशिया के बीच समुद्र लक्ष्मण (द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास) का आयोजन विशाखापट्टनम के तट पर संपन्न हुआ।

  • 4. उस देश की पहचान कीजिये जिसने हाल ही में एक महिला को स्वेच्छा से गर्भावस्था समाप्त करने के अधिकार की स्पष्ट रूप से गारंटी देने वाले विधेयक को मंज़ूरी दी है।

    उत्तर : फ्राँस हाल ही में फ्राँसीसी सांसदों ने फ्राँस के संविधान में गर्भपात के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिये एक विधेयक को बहुमत से मंज़ूरी दे दी है, जिससे यह स्पष्ट रूप से एक महिला को स्वेच्छा से अपनी गर्भावस्था को समाप्त करने के अधिकार की गारंटी देने वाला एकमात्र देश बन गया है।

  • 5. किस देश की राजधानी किंशासा है जो कांगो नदी के तट पर स्थित है, और वह हाल ही में गंभीर मानवीय स्थिति के कारण खबरों में रहा है।

    उत्तर : कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) हाल ही में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र में हुई संघर्ष की घटनाएँ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन गई हैं जिससे संबद्ध क्षेत्र में पहले से ही गंभीर मानवीय स्थिति और प्रभावित हुई है। DRC की राजधानी किंशासा है जो कांगो नदी के तट पर स्थित है। यह अफ्रीका की एकमात्र नदी है जो दो बार भूमध्य रेखा से होकर गुज़रती है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2