इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप : मार्च 2024

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में भारत की पहली एकीकृत ऑयल पाम प्रसंस्करण इकाई किस राज्य में स्थापित की गई?

    उत्तर : अरुणाचल प्रदेश 3F ऑयल पाम (देश के अग्रणी ऑयल पाम विकास उद्यमों में से एक) द्वारा स्थापित भारत की प्रमुख एकीकृत ऑयल पाम प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन वाणिज्यिक संचालन हाल ही में शुरू हुआ। यह फैक्ट्री अरुणाचल प्रदेश की निचली दिबांग घाटी के रोइंग में स्थित है।

  • 2. हाल ही में सीमा सड़क संगठन (BRO) ने किस राज्य में रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण निम्मू-पदम-दारचा मार्ग को जोड़ा है?

    उत्तर : लद्दाख सीमा सड़क संगठन (BRO) ने लद्दाख में रणनीतिक निम्मू-पदम-दारचा मार्ग को जोड़कर एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह मार्ग कारगिल-लेह राजमार्ग के साथ दारचा और निम्मू से गुजरते हुए मनाली तथा लेह के बीच एक महत्त्वपूर्ण लिंक के रूप में करेगा।

  • 3. भारत का पहला डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र हाल ही में उत्तर भारत के किस शहर में स्थापित किया गया?

    उत्तर : पटना, बिहार भारत द्वारा लॉन्च किया गया राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र (NDRC) लुप्तप्राय गंगा नदी डॉल्फिन के संरक्षण प्रयासों में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर है। पटना, बिहार में गंगा नदी के पास स्थित, NDRC का उद्देश्य गंगा डॉल्फ़िन के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक शोध का केंद्र बनना है, जिसमें व्यवहार, उत्तरजीविता कौशल और मृत्यु दर के कारण शामिल हैं।

  • 4. भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा का उद्घाटन हाल ही में किस राज्य में किया गया?

    उत्तर : कोलकाता प्रधानमंत्री ने भारत की पहली अंडरवाटर परिवहन सुरंग के उद्घाटन के क्रम में, कोलकाता मेट्रो के एस्प्लेनेड-हावड़ा मैदान खंड का उद्घाटन किया। हुगली नदी के नीचे से गुज़रने वाला यह मार्ग, देश के इंजीनियरिंग कौशल का प्रदर्शन करने वाला, भारत में सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन (30 मीटर की गहराई वाले हावड़ा मेट्रो स्टेशन) का परिचायक है।

  • 5. पांडवुला गुट्टा को हाल ही में भू-विरासत स्थल के रूप में नामित किया गया है। यह किस राज्य से संबंधित है?

    उत्तर : तेलंगाना पांडवुला गुट्टा, हिमालय पर्वत से पहले का एक प्राचीन भू-वैज्ञानिक आकृति है, जिसे आधिकारिक तौर पर तेलंगाना में एकमात्र भू-विरासत स्थल के रूप में नामित किया गया है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2