इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप : जनवरी 2024

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. पश्चिमी प्रशांत महासागर के सीमांत समुद्र का क्या नाम है जो आठ देशों से घिरा है और दो जलडमरूमध्य से जुड़ा है, और जो उनमें से छह देशों के बीच क्षेत्रीय विवादों का स्थल भी है?

    उत्तर : दक्षिण चीन सागर दक्षिण चीन सागर पश्चिमी प्रशांत महासागर का सीमांत सागर है। इसकी सीमा ब्रुनेई दारुस्सलाम, मलेशिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम और चीन से लगती है। यह ताइवान जलडमरूमध्य द्वारा पूर्वी चीन सागर से और लूज़ॉन जलडमरूमध्य द्वारा फिलीपीन सागर (प्रशांत महासागर के दोनों सीमांत समुद्र) से जुड़ा हुआ है। दक्षिण चीन सागर एक विवादित समुद्री क्षेत्र है जो छह देशों: चीन, ब्रुनेई, ताइवान, वियतनाम, मलेशिया और फिलीपींस के बीच क्षेत्रीय विवादों का विषय है।

  • 2. भारत, फ्राँस और संयुक्त अरब अमीरात की वायु सेनाओं को शामिल करते हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास डेज़र्ट नाइट किस समुद्र के ऊपर हुआ?

    उत्तर : अरब सागर हाल ही में भारतीय वायु सेना (Indian Air Force -IAF) ने फ्राँसीसी वायु और अंतरिक्ष बल (French Air and Space Force - FASF) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) वायु सेना के साथ अभ्यास डेज़र्ट नाइट में सहयोगात्मक हवाई संचालन का प्रदर्शन किया तथा राजनयिक संबंधों को मज़बूत किया। यह अभ्यास अरब सागर के ऊपर हुआ, जिसमें भारतीय वायुसेना भारत में अपने अड्डे से संचालन कर रही थी।

  • 3. किस स्थान पर सबसे बड़ी ज्ञात गहरे समुद्र की मूंगा चट्टान है, जिसे 1960 के दशक से वैज्ञानिकों ने स्वीकार किया है, लेकिन हाल ही में पानी के नीचे की मैपिंग तकनीक में प्रगति के कारण स्पष्ट 3D छवियों के साथ मैप किया गया है?

    उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका का अटलांटिक तट वैज्ञानिकों ने संयुक्त राज्य अमेरिका के अटलांटिक तट पर स्थित सबसे बड़े ज्ञात गहरे समुद्र की मूंगा चट्टान का मानचित्रण किया है। चट्टान के अस्तित्व को वैज्ञानिकों ने 1960 के दशक से स्वीकार किया है, लेकिन हाल ही में पानी के नीचे मानचित्रण तकनीक के आगमन ने इसके आयामों को दर्शाने वाली स्पष्ट 3D छवियों के निर्माण को सक्षम किया है।

  • 4. उस मीठे पानी की झील का नाम क्या है जो अफ्रीका में सबसे बड़ी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी है और जो कई पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करती है जिसके लिये इसकी तटरेखा साझा करने वाले तीन देशों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता होती है?

    उत्तर : विक्टोरिया झील विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। इसकी तटरेखा केन्या (6%), युगांडा (43%), और तंज़ानिया (51%) द्वारा साझा की जाती है। विक्टोरिया झील अनेक पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है, जिसके कारण इसके जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिये संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है।

  • 5. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ पाँच लिथियम ब्राइन ब्लॉकों की खोज और विकास के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, जो भारत की पहली सरकारी कंपनी है जो लिथियम अन्वेषण तथा खनन परियोजना शुरू कर रही है?

    उत्तर : अर्जेंटीना भारत ने खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड (KABIL) के माध्यम से अर्जेंटीना में पाँच लिथियम ब्राइन ब्लॉकों की खोज एवं विकास के लिये अर्जेंटीना के स्वामित्त्व वाली CAMYEN के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। यह भारत में किसी सरकारी कंपनी द्वारा शुरू की गई पहली लिथियम अन्वेषण और खनन परियोजना है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2