इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप : दिसंबर 2023

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. मारापी ज्वालामुखी, जिसका हाल ही में विस्फोट हुआ था, जिसके कारण जनहानि हुई और वहाँ के वातावरण में 3,000 मीटर तक राख फैल गई, कहाँ देखा गया है?

    उत्तर : पश्चिम सुमात्रा, इंडोनेशिया। हाल ही में, इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा में मारापी ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ, जिससे वातावरण में 3,000 मीटर (9,840 फीट) तक राख फैल गई और काफी जनहानि देखने को मिली। माउंट मारापी, जिसका अर्थ है "आग का पहाड़", सुमात्रा द्वीप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है।

  • 2. हाल ही में किस पश्चिमी अफ्रीकी राष्ट्र को तख्तापलट के असफल प्रयास के बाद राजनीतिक उथल-पुथल और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा, वह पश्चिमी अफ्रीकी राज्य आर्थिक समुदाय (ECOWAS) का सदस्य है?

    उत्तर : सिएरा लियोन। सिएरा लियोन में असफल तख्तापलट के बाद देश को राजनीतिक अशांति और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ECOWAS सदस्य के रूप में, सिएरा लियोन भविष्य के सुरक्षा मुद्दों के मामले में हस्तक्षेप करने और संवैधानिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिये संगठन और उसके सदस्यों पर भरोसा कर सकता है।

  • 3. रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण कौन-सा जलमार्ग फारस की खाड़ी के तेल के लिये एक महत्त्वपूर्ण परिवहन मार्ग के रूप में कार्य करता है, जो बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य के माध्यम से लाल सागर को अरब सागर से जोड़ता है?

    उत्तर : अदन की खाड़ी। यमन और सोमालिया के मध्य में स्थित अदन की खाड़ी, फ़ारस की खाड़ी के तेल परिवहन के लिये एक महत्त्वपूर्ण जलमार्ग है, जो बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य के माध्यम से लाल सागर को अरब सागर से जोड़ता है। अपने समृद्ध समुद्री जीवन और मछली पकड़ने वाले शहरों के बावजूद, इस क्षेत्र को हाल के वर्षों में समुद्री डकैती, आतंकवाद और शरणार्थी तस्करी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

  • 4. महाद्वीप के प्रमुख तेल उत्पादकों में से एक होने के बावजूद, किस अफ्रीकी देश ने हाल ही में उत्पादन कोटा (output quota) के संदर्भ में असहमति व्यक्त करते हुए ओपेक से बाहर निकलकर सुर्खियाँ बटोरी हैं?

    उत्तर : अंगोला। अंगोला, एक प्रमुख अफ्रीकी तेल उत्पादक, उत्पादन कोटा पर असहमति व्यक्त करते हुए ओपेक से बाहर निकल रहा है। यह निर्णय तब आया है जब ओपेक और उसके 10 सहयोगी देशों ने वर्ष 2024 में तेल उत्पादन को कम करने की योजना बनाई है, जो गिरावट से बचने और अनुबंधों का सम्मान करने की अंगोला की नीति के विपरीत है।

  • 5. हाल ही में किस देश में मंकीपॉक्स के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार अब तक दर्ज की गई वार्षिक संक्रमण की सबसे अधिक संख्या है?

    उत्तर : कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC)। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में मंकीपॉक्स के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसमें जनवरी से नवंबर 2023 तक 12,569 संदिग्ध मामले और 581 मौतें दर्ज की गई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मामलों में यह वृद्धि अब तक दर्ज की गई वार्षिक संक्रमणों की सबसे अधिक संख्या है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2