इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

​विश्व का मैप (नवंबर 2023)

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में AI सुरक्षा शिखर सम्मेलन, 2023 ने अत्याधुनिक AI प्रौद्योगिकियों द्वारा उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने हेतु वैश्विक प्रतिक्रिया में एक महत्त्वपूर्ण क्षण को चिह्नित किया है। उस स्थान की पहचान कीजिये, जहाँ शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था।

    उत्तर : बैलेचले पार्क, इंग्लैंड (यूनाइटेड किंगडम)​​।​ ​इंग्लैंड के बैलेचले पार्क में आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) सुरक्षा शिखर सम्मेलन, 2023 ने सीमांत AI प्रौद्योगिकियों द्वारा उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिये वैश्विक दृष्टिकोण में एक महत्त्वपूर्ण क्षण चिह्नित किया है।

  • 2. उस देश की पहचान कीजिये, जिसके साथ हाल ही में भारत ने चिकित्सा उत्पाद विनियमन पर सहयोग करने और चिकित्सा उत्पादों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने के लिये एक आशय पत्र (Memorandum of Intent-MoI) पर हस्ताक्षर किये हैं। यह देश जर्मनी के पूर्व में, बेल्जियम के दक्षिण में और उत्तरी सागर के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

    उत्तर : नीदरलैंड​​।​ ​हाल ही में, भारतीय प्रतिनिधि ने नीदरलैंड का दौरा किया, जहाँ दोनों पक्षों ने चिकित्सा उत्पाद विनियमन पर सहयोग करने और दोनों देशों के लिये चिकित्सा उत्पादों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये एक आशय पत्र (MoI) पर हस्ताक्षर किये हैं।

  • 3. हॉर्न ऑफ अफ्रीका में कौन-सा भू-आवृत्त देश दक्षिण-पूर्व में सूडान के साथ अपनी सीमाएँ साझा करता है?

    उत्तर : इथियोपिया​​।​ ​भारत-इथियोपिया संयुक्त व्यापार समिति (JTC) का छठा सत्र हाल ही में इथियोपिया के अदीस अबाबा में संपन्न हुआ, जिसमें आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने के लिये दोनों देशों के अधिकारी एक साथ आए।

  • 4. यह अफ्रीका में दूसरा सबसे बड़ा और विश्व स्तर पर 11 वाँ सबसे बड़ा देश है। केवल 37 किलोमीटर की तटरेखा के साथ, इसका आधे से अधिक क्षेत्रफल सघन उष्णकटिबंधीय वर्षावन से घिरा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने हाल ही में इस देश में आंतरिक विस्थापन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। देश की पहचान कीजिये।

    उत्तर : कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य​​।​ ​हाल ही में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में आंतरिक विस्थापन में वृद्धि की सूचना दी, जो आश्चर्यजनक रूप से 6.9 मिलियन तक पहुँच गई है।

  • 5. 14 घंटे से भी कम समय के भीतर आए 800 भूकंपों की तीव्रता के मद्देनजर, इस देश ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी। एक ही दिन में लगभग 1,400 भूकंप और अक्तूबर के अंत से 24,000 से अधिक भूकंपीय घटनाएँ इस देश को इंगित करती हैं।

    उत्तर : आइसलैंड​​।​ ​आइसलैंड ने 14 घंटे से भी कम समय में दक्षिण-पश्चिमी रेक्जेन्स प्रायद्वीप में आए 800 भूकंपों की शृंखला के पश्चात् आपातकाल की घोषणा कर दी है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2