इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (नवंबर 2023)​

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. भारत एवं बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक परियोजना का उद्घाटन किया है। बांग्लादेश के अखौरा से शुरू होने वाला रेल लिंक भारत में किस स्थान से जुड़ेगा?

    उत्तर : अगरतला​​।​ ​हाल ही में, भारतीय प्रधानमंत्री और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री ने तीन महत्त्वपूर्ण भारतीय सहायता प्राप्त विकास परियोजनाओं का सह-उद्घाटन किया है। अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक परियोजना बांग्लादेश को भारत की 392.52 करोड़ रुपए की अनुदान सहायता के तहत क्रियान्वित किया गया है। जो 12.24 कि.मी. तक फैली है, जिसमें बांग्लादेश की 6.78 कि.मी. डबल गेज रेल लाइन और त्रिपुरा की 5.46 कि.मी. शामिल है।​

  • 2. कोझिकोड़ के अतिरिक्त किस अन्य भारतीय शहर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (UCCN) में 55 नए अतिरिक्त शहरों के रूप में शामिल किया गया है?

    उत्तर : ग्वालियर​​।​ ​हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने अपने क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (UCCN) में 55 नए शहरों को जोड़ने की घोषणा की है। नवीन शहरों में दो भारतीय शहरों ने अपनी पहचान बनाई है, जिसमें केरल के कोझिकोड़ को 'साहित्य शहर' के रूप में और मध्यप्रदेश के ग्वालियर को 'संगीत शहर' के रूप में मान्यता प्रदान की है।

  • 3. हाल ही में भारत में हुई अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की छठी सभा कहाँ आयोजित की गई?​

    उत्तर : भारत मंडपम, नई दिल्ली​​।​ ​हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की छठी बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित की गई थी।

  • 4. प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट (ICTP) का स्थान, जो मैरीटाइम इंडिया विज़न, 2030 और अमृत काल विज़न, 2047 दोनों के साथ संरेखित एक महत्त्वपूर्ण परियोजना है, का हाल ही में केंद्रीय बंदरगाह, जहाज़रानी और जलमार्ग मंत्री (MoPSW) ने दौरा किया था। यह बंदरगाह कहाँ स्थित है?

    उत्तर : ग्रेट निकोबार द्वीप में गैलाथिया खाड़ी​​।​ ​हाल ही में केंद्रीय बंदरगाह, जहाज़रानी और जलमार्ग मंत्री (MoPSW) ने ग्रेट निकोबार द्वीप के गैलाथिया खाड़ी में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट (ICTP) का दौरा किया है।

  • 5. हाल ही में भारत सरकार द्वारा घोषित किया गया है, दक्षिण पूर्व एशिया में फर्स्ट नाइट स्काई सेंचुरी के लिये नियोजित स्थान कहाँ है?​

    उत्तर : लद्दाख​ ​​हाल ही में भारत सरकार ने लद्दाख में दक्षिण पूर्व एशिया के फर्स्ट नाइट स्काई सेंचुरी की स्थापना की घोषणा की। यह चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के एक भाग के रूप में पूर्वी लद्दाख के हानले गाँव में स्थित होगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2