इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: अक्तूबर 2023

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में मध्य-पूर्व के एक देश ने भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों को जासूसी के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई है। इस देश की पहचान कीजिये।

    उत्तर : कतर, हाल ही में कतर के एक न्यायालय ने भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों को जासूसी के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई है। दोहा में अल दहरा ( कतर की निजी सुरक्षा कंपनी) में कार्यरत इन अधिकारियों पर वर्ष 2022 में कतर में उनकी गिरफ्तारी के समय कथित तौर पर गोपनीय जानकारी साझा करने का आरोप लगाया गया था।

  • 2. गाजा पट्टी क्षेत्र में हमास के साथ संघर्ष में शामिल देश की पहचान कीजिये।

    उत्तर : इज़रायल, हाल ही में गाज़ा पट्टी पर शासन करने वाले उग्रवादी समूह हमास ने जल, थल और वायु मार्ग से इज़रायल पर विनाशकारी हमला किया, जिसमें कई लोगों की जान गई। इससे इज़रायल-फिलिस्तीन के बीच सदियों से चला आ रहा विवाद पुनर्जीवित हो गया है, जिसमें वैश्विक एवं क्षेत्रीय शक्तियों के हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

  • 3. उस देश की पहचान कीजिये जिसके साथ भारत ने सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला के लिये समझौता ज्ञापन (MoC) को मंज़ूरी दी है।

    उत्तर : जापान, हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सेमीकंडक्टर/अर्द्धचालक आपूर्ति शृंखला साझेदारी के विकास पर भारत और जापान के बीच समझौता ज्ञापन को मंज़ूरी दी है। भारत अर्द्धचालक आपूर्ति के क्षेत्र में अपनी विश्वसनीय उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है, विशेषकर ऐसे समय में जब बहुत सारी कंपनियाँ सेमीकंडक्टर के लिये चीन पर अपनी निर्भरता को कम करने की कोशिश कर रही हैं, जो कि काफी लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक्स के उत्पादन का केंद्र रहा है।

  • 4. उस क्षेत्र की पहचान कीजिये जहाँ भारत और यूरोपीय संघ ने हाल ही में अपना पहला संयुक्त नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया।

    उत्तर : गिनी की खाड़ी, भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने क्षेत्र में नौसैनिक समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिये गिनी की खाड़ी में सहयोग किया। यूरोपीय संघ-भारत समुद्री सुरक्षा वार्ता के बाद यह उनका पहला संयुक्त नौसैनिक अभ्यास था।

  • 5. दक्षिणी यूरोपीय संघ क्षेत्र के उस देश की पहचान कीजिये जहाँ सीमा विवादों के कारण हाल के दिनों में कोसोवो के साथ तनाव बढ़ गया है।

    उत्तर : सर्बिया, यूरोपीय संघ (EU) और अमेरिका, जर्मनी, फ्राँस व इटली के राजनयिकों के साथ कोसोवो तथा सर्बिया से दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के प्रयास में अपनी वार्त्ता फिर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच संघर्ष वर्ष 2008 में तब शुरू हुआ जब कोसोवो ने सर्बिया से एकतरफा स्वतंत्रता की घोषणा की।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2