इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: जून 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. त्रिंकोमाली बंदरगाह की अवस्थिति ज्ञात कीजिये, जिसे एक औद्योगिक केंद्र बनने की योजना है।

    उत्तर : त्रिंकोमाली, श्रीलंका। श्रीलंका द्वारा त्रिंकोमाली बंदरगाह को एक औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है जो वैश्विक हित को बढ़ावा देगा। यह प्रस्ताव एक विशेष आर्थिक क्षेत्र, एक औद्योगिक पार्क, या एक ऊर्जा केंद्र के लिये विदेशी और स्थानीय निवेश प्राप्त करके, श्रीलंका पोर्ट अथॉरिटी से संबंधित भूमि का मुद्रीकरण करने की एक दीर्घकालिक योजना है।

  • 2. उस समुद्र की अवस्थिति को दर्शाइये जो आर्कटिक क्षेत्र की औसत वार्मिंग से 2 से 2.5 गुना अधिक गर्म हो रहा है।

    उत्तर : बैरेंट्स सागर। बैरेंट्स सागर पश्चिम में नॉर्वेजियन और ग्रीनलैंड सागर, उत्तर में आर्कटिक सागर तथा पूर्व में कारा सागर की सीमा में है। सामुद्रिक कानून पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (UNCLOS) द्वारा दी गई परिभाषा के अनुसार, बैरेंट्स सागर को रूस और नॉर्वे के बीच विभाजित किया गया है। उत्तरी बैरेंट्स सागर के आसपास का क्षेत्र आर्कटिक क्षेत्र की औसत वार्मिंग से दो से ढाई गुना और बाकी दुनिया में पाँच से सात गुना गर्म हो रहा है।

  • 3. उस जल निकाय की पहचान कीजिये जो तुर्की और ग्रीस के मध्य विवादित है।

    उत्तर : एजियन सागर। हाल ही में तुर्की के राष्ट्रपति ने ग्रीस को एजियन सागर में द्वीपों से अपनी सेना हटाने की चेतावनी दी है। एजियन सागर भूमध्य सागर का एक भाग है, जो पश्चिम में ग्रीक प्रायद्वीप और पूर्व में एशिया माइनर के बीच स्थित है।एजियन डार्डनेल्स, मार्मारा सागर और बोस्पोरस के जलमृत के माध्यम से मध्य से संबंधित है, दक्षिणी दक्षिणी सीमा को है।

  • 4. विश्व में सबसे बड़ी हार्ड-रॉक लिथियम खदान की स्थिति को दर्शाइये।

    उत्तर : ग्रीनबुश लिथियम खदान, ऑस्ट्रेलिया। विश्व में सबसे बड़ी हार्ड-रॉक लिथियम खान पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में एक ओपन-पिट खनन ऑपरेशन है जिसे ग्रीनबुश लिथियम खान कहा जाता है। दुनिया में उच्चतम श्रेणी की गुणवत्ता वाली लिथियम स्पोड्यूमिन ग्रीनबुश खदान में मौजूद है।

  • 5. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास बोंगोसागर का तीसरा संस्करण आयोजित किया गया।

    उत्तर : पोर्ट मोंगला, बांग्लादेश। हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास बोंगोसागर का तीसरा संस्करण पोर्ट मोंगला, बांग्लादेश में शुरू हुआ।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2