इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: फरवरी 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में समाचारों में रहे 'बम चक्रवात' ने विश्व के किस क्षेत्र को प्रभावित किया?

    उत्तर : अमेरिका के पूर्वी तट। हाल ही में 'बम चक्रवात' पूर्वी अमेरिका से टकराया, इससे परिवहन संबंधी समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं। बम चक्रवात एक एक तीव्र मध्य अक्षांशीय चक्रवात है, इसके केंद्र में निम्न वायुदाब होता है और इसमें खराब मौसम एवं बर्फीले तूफान से लेकर तेज़ आँधी और भारी वर्षा तक मौसम के कई रूप देखने को मिलते हैं। बम चक्रवात को पूर्वानुमानकर्ताओं द्वारा हाई अलर्ट पर रखा जाता है क्योंकि यह अत्यधिक हानिकारक प्रभाव उत्पन्न कर सकता है।

  • 2. दक्षिण अटलांटिक महासागर में यूनाइटेड किंगडम के आंतरिक स्वशासी विदेशी क्षेत्र को चिह्नित कीजिये?

    उत्तर : फाॅकलैंड द्वीप। फाॅकलैंड द्वीप समूह, जिसे माल्विनास द्वीप या स्पेनिश इस्लास माल्विनास भी कहा जाता है, दक्षिण अटलांटिक महासागर में यूनाइटेड किंगडम का आंतरिक स्वशासी समुद्रपारीय क्षेत्र है। यह दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी सिरे से लगभग 300 मील उत्तर पूर्व में और मैगलन जलडमरूमध्य के पूर्व में स्थित है। पूर्वी फाॅकलैंड पर राजधानी और प्रमुख शहर स्टेनली स्थित है, यहाँ कई बिखरी हुई छोटी बस्तियाँ और साथ ही एक रॉयल एयरफोर्स बेस भी है जो माउंट प्लेजेंट में स्थित है।

  • 3. हाल ही में 'वन ओशन समिट' कहाँ आयोजित किया गया था?

    उत्तर : ब्रेस्ट, फ्राँस। हाल ही में प्रधानमंत्री ने वन ओशन समिट के उच्च-स्तरीय सत्र को संबोधित किया। वन ओशन समिट का आयोजन फ्राँस द्वारा संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक के सहयोग से फ्राँस के ब्रेस्ट में किया गया। इस शिखर सम्मेलन के उच्च स्तरीय सत्र को जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण कोरिया, जापान, कनाडा सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों व शासनाध्यक्षों ने संबोधित किया।

  • 4. हाल ही में भारतीय वायु सेना (IAF) ने किस देश के साथ पाँच दिवसीय द्विपक्षीय अभ्यास ईस्टर्न ब्रिज-VI का आयोजन किया?

    उत्तर : ओमान। हाल ही में भारतीय वायुसेना (IAF) और ओमान की रॉयल एयर फोर्स ने जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर पाँच दिवसीय द्विपक्षीय अभ्यास का आयोजन किया। अभ्यास को ईस्टर्न ब्रिज VI नाम दिया गया है। इस अभ्यास का उद्देश्यदोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने के अलावा परस्पर विचार-विमर्श, अनुभवों का आदान-प्रदान और परिचालन ज्ञान में वृद्धि करना था।

  • 5. हाल ही में समाचारों में रही 'रज्ज़ाज़ा झील' कहाँ स्थित है?

    उत्तर : इराक। रज्ज़ाज़ा झील, जिसे मिल्ह झील के नाम से भी जाना जाता है तथा अरबी में इसे ‘साल्ट लेक’ कहाँ जाता है, इराक के अनबर और कर्बला प्रांतों के बीच स्थित है। यह इराक की दूसरी सबसे बड़ी झील है और एक विस्तृत घाटी का हिस्सा है जिसमें हब्बानियाह (Habbaniyah), थरथर (Tharthar) और बहर अल-नजफ (Bahr al-Najaf) की झीलें शामिल हैं। झील का निर्माण यूफ्रेट्स (Euphrates) नदी की बाढ़ को नियंत्रित करने और सिंचाई उद्देश्यों के लिये एक विशाल जलाशय के रूप में उपयोग करने हेतु किया गया था।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow