दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: दिसंबर 2021 (II)

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस कैरेबियाई द्वीपीय राष्ट्र को चिह्नित कीजिये जो हाल ही में दुनिया का सबसे नया गणराज्य बना है:

    उत्तर : बारबाडोस। हाल ही में बारबाडोस (Barbados) ने आधिकारिक तौर पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) को अपने राष्ट्र के प्रमुख पद से हटा दिया है और देश के ब्रिटिश उपनिवेश बनने के लगभग 400 वर्षों बाद दुनिया का सबसे नया गणराज्य बन गया है। कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र अपनी स्वतंत्रता के 55 वर्षों बाद ब्रिटेन से अलग होकर औपनिवेशिक शासन के प्रभाव से मुक्त हो पाया। हालाँकि बारबाडोस 54 राष्ट्रमंडल देशों में से एक बना रहेगा।

  • 2. हाल ही में लोकतंत्र पर आयोजित शिखर सम्मेलन/समिट फॉर डेमोक्रेसी की मेज़बानी किस देश ने की थी?

    उत्तर : संयुक्त राज्य। हाल ही में ‘लोकतंत्र को नवीनीकृत करने और निरंकुशता का सामना करने के लिये’ संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ‘समिट फॉर डेमोक्रेसी’ का आयोजन किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘प्रेसिडेंशियल इनिशिएटिव फॉर डेमोक्रेटिक रिन्यूअल’ की स्थापना संबंधी घोषणा की जो विदेशी सहायता पहल प्रदान करेगी।

  • 3. उस स्थान को चिह्नित कीजिये जहाँ हाल ही में डायनासोर की एक नई प्रजाति 'इस्सी सानेक' की खोज की गई है:

    उत्तर : ग्रीनलैंड। हाल ही में शोधकर्त्ताओं ने 214 मिलियन (पूर्व ट्राइसिक युग) वर्ष पूर्व ग्रीनलैंड पर निवास करने वाली पहली डायनासोर प्रजाति की खोज की है।

  • 4. प्रायः समाचारों में देखा जाने वाला 'डोनबास क्षेत्र' कहाँ स्थित है?

    उत्तर : यूक्रेन। डोनबास दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में स्थित एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्र है। ये कोयला क्षेत्र पूर्व से पश्चिम तक 650 किमी. और उत्तर से दक्षिण तक 70-170 किमी. तक फैले हुए हैं। ग्रेट डोनबास का क्षेत्रफल 60,000 वर्ग किमी है, जिसमें से 40,000 से अधिक यूक्रेन में और शेष रूसी संघ में हैं।

  • 5. हाल ही में समाचारों में देखा गया 'त्रिंकोमाली ऑयल टैंक फार्म' कहाँ स्थित है?

    उत्तर : चीन की खाड़ी, श्रीलंका। ‘त्रिंकोमाली तेल टैंक फार्म’ द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ईंधन भरने वाले स्टेशन के रूप में अंग्रेज़ों द्वारा बनाया गया था। यह त्रिंकोमाली के गहरे पानी में स्थित प्राकृतिक बंदरगाह के करीब 'चाइना बे' में स्थित है। इस संयुक्त विकास के प्रस्ताव की परिकल्पना 35 वर्ष पूर्व भारत-श्रीलंका समझौते (1987) में की गई थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow