इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप: नवंबर 2021 (I)

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. किस राज्य ने कैसर-ए-हिंद को राज्य तितली के रूप में नामित किया है?

    उत्तर : अरुणाचल प्रदेश। हाल ही में अरुणाचल प्रदेश ने बड़ी और चमकीली रंग की तितली ‘कैसर-ए-हिंद’ को राज्य तितली के रूप में मंज़ूरी दी है। ‘कैसर-ए-हिंद’ का शाब्दिक अर्थ है ‘भारत का सम्राट’।

  • 2. किस भारतीय राज्य ने हाल ही में 'ओनाके ओबव्वा जयंती' मनाने का निर्णय लिया है?

    उत्तर : कर्नाटक। कर्नाटक सरकार ने इस वर्ष (2021) से पूरे राज्य में 11 नवंबर को 'ओनाके ओबव्वा जयंती' (Onake Obavva Jayanti) के रूप में मनाने का फैसला किया है। ओनाके ओबाव्वा एक महिला योद्धा थीं, जिन्होंने 18वीं शताब्दी में चित्रदुर्ग में एक मूसल (कन्नड़ में 'ओनाके') के साथ अकेले ही ‘हैदर अली’ की सेना से लड़ाई लड़ी थी। ओनाके ओबाव्वा सैनिक कहले मुड्डा हनुमा की पत्नी थीं, जो किले के रक्षक थे।

  • 3. हाल ही में किस भारतीय शहर को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (UCCN) के हिस्से के रूप में नामित किया गया है?

    उत्तर : श्रीनगर। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization- UNESCO) ने श्रीनगर को रचनात्मक शहरों का नेटवर्क/यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UNESCO Creative Cities Network- UCCN) के एक भाग के रूप में नामित किया है। मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, वाराणसी और जयपुर के बाद श्रीनगर यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत का छठा शहर है। श्रीनगर शहर को शिल्प और लोक कला के क्षेत्र में रचनात्मक शहर के रूप में नामित किया गया है। जयपुर के बाद इस श्रेणी में भारत का यह दूसरा शहर है।

  • 4. पोचमपल्ली गाँव, जिसे संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँवों में से एक के रूप में चुना गया था, कहाँ स्थित है?

    उत्तर : तेलंगाना। हाल ही में तेलंगाना के पोचमपल्ली गाँव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँवों में से एक के रूप में चुना गया। यह पुरस्कार दिसंबर 2021 में मैड्रिड (स्पेन) में UNWTO महासभा के 24वें सत्र के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

  • 5. देवी अन्नपूर्णा की प्राचीन मूर्ति जिसे भारत वापस लाया गया था, को कहाँ रखा गया है?

    उत्तर : काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी। हाल ही में कनाडा से एक सदी से अधिक समय के बाद देवी अन्नपूर्णा की एक प्राचीन मूर्ति को भारत वापस लाया गया। यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा प्राप्त की गई है। इसे इसके मूल स्थान काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस मूर्ति की देश से बाहर तस्करी वर्ष 1913 के आसपास की गई थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2