इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: अक्तूबर 2021 (II)

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. अफ्रीका के किस क्षेत्र को स्वाहिली तट के नाम से जाना जाता है?

    उत्तर : ज़ंज़ीबार। ज़ंज़ीबार पूर्वी अफ्रीका का हिस्सा है, यह क्षेत्र जिसे स्वाहिली तट के रूप में जाना जाता है, वर्तमान सोमालिया से हिंद महासागर के पश्चिमी तट पर मोज़ाम्बिक तक फैला है।

  • 2. रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, तुर्की, बुल्गारिया और रोमानिया किस समुद्र के साथ सीमा साझा करते हैं?

    उत्तर : काला सागर। काला सागर पूर्वी यूरोप और पश्चिमी एशिया के बीच स्थित है। काला सागर के सीमावर्ती देश रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, तुर्की, बुल्गारिया और रोमानिया हैं। यह क्रमशः दक्षिण, पूर्व और उत्तर में पोंटिक, काकेशस तथा क्रीमियन पहाड़ों से घिरा हुआ है। काला सागर भी कर्च जलडमरूमध्य द्वारा आज़ोव सागर से जुड़ा हुआ है। तुर्की जलडमरूमध्य प्रणाली - दर्दनल्स, बोस्पोरस और मरमारा सागर - भूमध्य तथा काला सागर के बीच एक संक्रमणकालीन क्षेत्र बनाती है। काला सागर के जल में ऑक्सीजन की भारी कमी है।

  • 3. ताहो झील किस देश में स्थित है?

    उत्तर : अमेरिका। ताहो झील उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी अल्पाइन झील है और अमेरिका की दूसरी सबसे गहरी झील है। ओरेगन में क्रेटर झील अमेरिका में सबसे गहरी है। अल्पाइन झीलें अत्यधिक ऊँचाई पर स्थित झीलें या जलाशय हैं, जो आमतौर पर समुद्र तल या ‘ट्री लाइन’ से ऊपर होती हैं।

  • 4. भारत किस देश के साथ त्रि-सेवा अभ्यास ‘कोंकण शक्ति 2021’ आयोजित करता है?

    उत्तर : ब्रिटेन। भारत और ब्रिटेन ने ‘कोंकण शक्ति 2021’ की शुरुआत की, जो कि पहली बार आयोजित एक त्रि-सेवा संयुक्त अभ्यास है। इसकी शुरुआत भारत के पश्चिमी तट से हुई थी। इसका उद्देश्य एक-दूसरे के अनुभवों से पारस्परिक लाभ प्राप्त करना और दोनों देशों के बीच निरंतर सहयोग को प्रदर्शित करना तथा एक विरोधी वातावरण में गठबंधन बलों द्वारा मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों के संचालन में सैनिकों को प्रशिक्षण देना भी है।

  • 5. उस देश की पहचान कीजिये जिसके साथ चीन अपनी भूमि सीमा साझा करता है।

    उत्तर : लाओस। आधिकारिक तौर पर लाओस को लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (Lao PDR) के रूप में जाना जाता है यह दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे शांतिपूर्ण देशों में से एक है। एक पहाड़ी और भूमि से घिरा देश लाओस पूर्व में वियतनाम, दक्षिण में कंबोडिया, पश्चिम में थाईलैंड और उत्तर में म्याँमार तथा चीन के साथ सीमा साझा करता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow