इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (II) : जनवरी 2021

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. किस देश के पासपोर्ट को 'हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021' में सबसे शक्तिशाली माना गया है?

    उत्तर : जापान। हेनले पासपोर्ट सूचकांक विश्व के सभी देशों के पासपोर्ट्स की रैंकिंग को दर्शाता है, इस सूची में किसी पासपोर्ट को इस आधार पर रैंकिंग प्रदान की जाती है कि पासपोर्ट धारक बिना पूर्व वीजा के कितने देशों की यात्रा कर सकता है। जापान इस सूचकांक में अपना स्थान (1st) बनाए रखने में सफल रहा, जापानी पासपोर्ट धारक विश्व भर के 191 देशों में पूर्व वीज़ा के बिना भी यात्रा कर सकते हैं। इस सूचकांक में सिंगापुर (190 के स्कोर के साथ) दूसरे स्थान पर और जर्मनी तथा दक्षिण कोरिया (189 के स्कोर के साथ) सामूहिक रूप से तीसरे स्थान पर रहे। हेनले पासपोर्ट सूचकांक (Henley Passport Index), 2021 में भारतीय पासपोर्ट को 85वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।

  • 2. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ हाल ही में पुरातत्वविदों द्वारा विश्व की सबसे पुरानी ज्ञात गुफा कला की खोज की गई है?

    उत्तर : सुलावेसी, इंडोनेशिया का द्वीप। हाल ही में पुरातत्त्वविदों ने इंडोनेशिया में विश्व की सबसे पुरानी गुफा कला की खोज की है जिसमें एक जंगली सुअर को चित्रित किया गया है। यह चित्रकारी कम-से-कम 45,500 वर्ष पुरानी है। यह चित्र इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर एक सुदूर घाटी में लीआंग टेडॉन्गे (Leang Tedongnge) गुफा में पाया गया है।

  • 3. उस देश की पहचान कीजिये जहाँ पर ग्रैंड रेनेसां डैम स्थित है?

    उत्तर : इथियोपिया। हाल ही में इथियोपिया, सूडान और मिस्र ने हॉर्न ऑफ अफ्रीका में ग्रैंड रेनेसां डैम (Grand Rennaissance Dam) जलविद्युत परियोजना पर लंबे समय से चल रहे जटिल विवाद को हल करने के लिये फिर से बातचीत शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है। 'ग्रैंड रेनेसां डैम' का निर्माण इथियोपिया द्वारा नील नदी पर किया जा रहा है।

  • 4. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ हाल ही में सेमरू ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था?

    उत्तर : पूर्वी जावा प्रांत, इंडोनेशिया।हाल ही में इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में स्थित सेमरू ज्वालामुखी (Semeru Volcano) में विस्फोट हुआ है। सेमरू- जिसे

  • 5. दक्षिण अमेरिका के उस स्थलबद्ध देश की पहचान कीजिये जहाँ भारत ने हाल ही में अपना राजनयिक मिशन स्थापित करने का निर्णय लिया है?

    उत्तर : पराग्वे। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2021 में एस्टोनिया, पराग्वे और डोमिनिकन गणराज्य में 3 भारतीय मिशन स्थापित करने की मंज़ूरी प्रदान की है। पराग्वे दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-मध्य में स्थित एक स्थल अवरुद्ध/लैंडलॉक देश है। यहाँ बहने वाली नदियाँ अटलांटिक महासागर में गिरती हैं, जो पनबिजली संयंत्रों के प्रमुख केंद्रों के रूप में कार्य करती हैं इसी कारण पराग्वे को जलविद्युत के मामले में विश्व के सबसे बड़े निर्यातक देशों में शामिल किया जाता है। पराग्वे मर्कोसुर (MERCOSUR) का सदस्य है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow