इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (II): सितंबर 2020

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. मध्य-पूर्व के उन देशों को चिह्नित कीजिये जिन्होंने हाल ही में अब्राहम एकॉर्ड पर हस्ताक्षर किये हैं?

    उत्तर : 1(a) इजराइल 1(b) संयुक्त अरब अमीरात 1(c) बहरीन। इजराइल, संयुक्त अरब अमीरात तथा बहरीन के बीच अब्राहम एकॉर्ड की मध्यस्थता संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा की गई है। 26 वर्षों में यह पहला अरब-इजराइल समझौता है। अब्राहम एकॉर्ड विश्वभर के मुस्लिमों के लिये इजराइल के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने तथा यरुशलम में इस्लाम के तीसरे सबसे पवित्र स्थल अल अक्सा मस्जिद में शांतिपूर्वक प्रार्थना करने का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

  • 2. उन देशों को चिह्नित कीजिये जिन्हें ‘नॉर्ड स्ट्रीम 2’ पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा:

    उत्तर : 2(a) रूस 2(b) जर्मनी। नॉर्ड स्ट्रीम 2 बाल्टिक सागर के माध्यम से रूस से जर्मनी तक लगभग 1,200 किलोमीटर की पाइपलाइन का निर्माण है। यह पहले से निर्मित नॉर्ड स्ट्रीम के साथ-साथ चलेगा और बाल्टिक सागर के माध्यम से होने वाले गैस के परिवहन को दोगुना कर लगभग 110 बिलियन क्यूबिक मीटर प्रति वर्ष करेगा।

  • 3. उस देश की पहचान कीजिये जिसके साथ भारत ने हाल ही में अधिग्रहण और क्रॉस-सर्विसिंग समझौते (ACSA) पर हस्ताक्षर किये हैं:

    उत्तर : जापान। हाल ही में भारत और जापान ने एक लोजिस्टिक्स समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जो दोनों देशों की सेनाओं को सेवाओं तथा आपूर्ति के लिये समन्वय स्थापित करने की अनुमति देता है। इस समझौते को अधिग्रहण और क्रॉस-सर्विसिंग समझौता (Acquisition and Cross-Servicing Agreement- ACSA) के रूप माना जाता है। भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्राँस, ओमान तथा सिंगापुर के साथ भी इस तरह के समझौते किये हैं।

  • 4. उस द्वीप को चिह्नित कीजिये जहाँ कोमोडो नेशनल पार्क अवस्थित है:

    उत्तर : कोमोडो द्वीपसमूह (पूर्वी इंडोनेशिया)। कोमोडो नेशनल पार्क एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है तथा कोमोडो द्वीपसमूह (पूर्वी इंडोनेशिया) में अवस्थित है। यह छिपकली की कोमोडो ड्रैगन नामक प्रजाति का एकमात्र वास स्थान है। कोमोडो ड्रेगन इंडोनेशिया के लेसर सुंडा द्वीप समूह की कठोर जलवायु में लाखों वर्षों से अस्तित्त्व में हैं। वे द्वीपों के उष्णकटिबंधीय वनों को पसंद करते हैं लेकिन पूरे द्वीप पर पाए सकते हैं। हाल ही में किये गए एक नए अध्ययन में यह कहा गया है कि कोमोडो ड्रैगन (Komodo Dragon) जिसे दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली कहा जाता है, जलवायु परिवर्तन के कारण अगले कुछ दशकों में विलुप्त हो सकता है।

  • 5. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ हाल ही में बड़ी संख्या में लंबे पंख वाले पायलट व्हेलों की मृत्यु हो गई:

    उत्तर : तस्मानिया (ऑस्ट्रेलिया)। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में 450 से अधिक व्हेलों (Whales) की मृत्यु हो गई जिसे ऑस्ट्रेलिया में व्हेलों का सबसे बड़ा स्थानीय अंतर्पणन (Biggest Stranding of Whales) कहा जा रहा है। ये व्हेल तस्मानिया के पश्चिमी तट के उथले जल में फंस गईं थीं। तस्मानिया, ऑस्ट्रेलिया का एक द्वीपीय राज्य है। यह आस्ट्रेलियाई मुख्य भूमि के दक्षिण में 240 किमी. की दूरी पर अवस्थित है जो आस्ट्रेलियाई मुख्य भूमि से बास स्ट्रेट (Bass Strait) द्वारा अलग होता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow