ध्यान दें:





DCAT 2024


करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर

भूगोल एवं आपदा प्रबंधन (जुलाई 2025)

  • 08 Jul 2025
  • 2 min read

प्रश्न 1. भारत के शहरी क्षेत्रों में बढ़ती अग्नि दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों का विश्लेषण कीजिये तथा भारत में वर्तमान अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए इसके सुदृढ़ीकरण हेतु उपयुक्त सुझाव दीजिये। 

प्रश्न 2. हाल के वर्षों में हीटवेव की तीव्रता और आवृत्ति में वृद्धि हुई है। भारत में हीटवेव की प्रवृत्ति को प्रभावित करने वाले प्रमुख भौगोलिक एवं जलवायु कारकों की विवेचना कीजिये। साथ ही, हीटवेव की समस्या से निपटने हेतु सुझाव दीजिये। 

प्रश्न 3. भारत में तड़ित या आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में तीव्र वृद्धि एक उभरती हुई पर्यावरणीय और मानवीय चुनौती है। इसके कारणों, प्रभावों एवं वर्तमान सरकारी प्रयासों का विश्लेषण कीजिये। साथ ही इससे संबंधित जोखिम न्यूनीकरण हेतु ठोस उपाय सुझाइये। 

प्रश्न 4. पंजाब और हरियाणा में जल संकट का कारण केवल अंतर्राज्यीय विवाद नहीं, बल्कि कृषि  और संसाधन प्रबंधन की असंतुलित नीतियाँ भी हैं। चर्चा कीजिये। 

प्रश्न 5. भारत द्वारा विस्तारित महाद्वीपीय शेल्फ (ECS) पर प्रस्तुत संशोधित दावे का सामरिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय दृष्टिकोण से विश्लेषण कीजिये। साथ ही, इस दावे से उत्पन्न संभावित कूटनीतिक चुनौतियों पर भी चर्चा कीजिये। 

प्रश्न 6. भारत में चावल और गेहूँ की फसलों पर अत्यधिक निर्भरता के क्या कारण हैं? इससे उत्पन्न कृषि, पोषण और पर्यावरण संबंधी क्या समस्याएँ हैं? कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिये उपयुक्त नीतिगत, संस्थागत एवं तकनीकी उपायों का सम्यक मूल्यांकन कीजिये।

close
Share Page
images-2
images-2