इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

DCAT 2024


करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर

भारतीय समाज एवं सामाजिक न्याय (मई-2024)

  • 18 Apr 2024
  • 2 min read

प्रश्न 1.असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिानियम 1935 को निरस्त करने के असम सरकार के निर्णय की तर्क सहित समीक्षा करते हुए भारत में समान नागरिक संहिता को लागू करने की आवश्यकता व इससे जुड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डालिये। 

प्रश्न 2.भारतीय सेनाओं की विभिन्न इकाइयों में महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने हेतु पूर्व के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए सेना में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के महत्त्व व इससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। 

प्रश्न 3.वैश्वीकरण ने आर्थिक विकास और देशों के बीच संपर्क को सुगम बनाया है, लेकिन इसने बँधुआ मज़दूरी को रोकने की दिशा में नई चुनौतियाँ भी पैदा की हैं। इस कथन के आलोक में बँधुआ मज़दूरी को रोकने में आने वाली आधुनिक चुनौतियों पर चर्चा करते हुए इससे निपटने हेतु भारत सरकार के प्रयासों का विश्लेषण कीजिये। 

प्रश्न 4.महिलाओं को गर्भपात का अधिकार प्रदान करने से जुड़े हालिया वैश्विक प्रयासों का उल्लेख करते हुए उदारवादी गर्भपात कानूनों के पक्ष और विपक्ष में मुख्य तर्कों पर चर्चा करते हुए भारत में गर्भपात से जुड़े कानूनी ढाँचे पर प्रकाश डालिये तथा  महिलाओं के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं उनके अधिकारों पर इनके संभावित प्रभाव का विश्लेषण कीजिये।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2