प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2022

  • 19 Mar 2022
  • 4 min read

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समाधान नेटवर्क द्वारा ‘वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2022’ प्रकाशित की गई है।

  • इस वर्ष ‘वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट’ की 10वीं वर्षगाँठ है।

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट:

  • वर्ष 2012 से प्रकाशित ‘विश्व खुशहाली रिपोर्ट’ दो प्रमुख विचारों पर आधारित है:
    • खुशी या जीवन मूल्यांकन को सर्वेक्षणों के माध्यम से मापा जाना और
    • उन प्रमुख तत्त्वों की पहचान करना, जो देश में कल्याण एवं जीवन मूल्यांकन का निर्धारण करते हैं। 
  • रिपोर्ट आमतौर पर प्रति व्यक्ति वास्तविक जीडीपी, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, निर्णय लेने की स्वतंत्रता और भ्रष्टाचार की धारणा जैसे कई कारकों के आधार पर 150 देशों को रैंक प्रदान करती है।
    • इस वर्ष रिपोर्ट में 146 देशों को स्थान दिया गया है।
  • प्रतिवर्ष प्रत्येक चर 0-10 के पैमाने पर आबादी-भारित औसत स्कोर को मापता है जिसे समय की अवधि में और अन्य देशों की तुलना में ट्रैक किया जाता है।

देशों का प्रदर्शन:

  • शीर्ष प्रदर्शंनकर्त्ता:
    • फिनलैंड को लगातार पाँचवीं बार विश्व का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया है, इसके बाद डेनमार्क का स्थान है
    • खुशी में सबसे ज़्यादा वृद्धि सर्बिया, बुल्गारिया और रोमानिया में हुई है।
  • सबसे निम्न प्रदर्शंनकर्त्ता:
    • अफगानिस्तान को सबसे दुखी राष्ट्र के रूप में स्थान दिया गया, उसके बाद क्रमशः लेबनान, जिम्बाब्वे, रवांडा और बोत्सवाना का स्थान रहा।
  • भारत का प्रदर्शन:
    • भारत की रैंकिंग में मामूली सुधार देखा गया है, एक वर्ष पहले यह 139वें स्थान पर था, जबकि इस वर्ष यह 136वें स्थान पर पहुँच गया है।

सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN):

  • वर्ष 2012 में शुरू हुआ सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) और पेरिस जलवायु समझौते से संबंधित व्यावहारिक समस्या को हल करने हेतु वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिक व तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करता है।
  • इसे संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तत्त्वावधान में स्थापित किया गया था। 
  • सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टेल्समन स्टिफ्टंग द्वारा वर्ष 2016 से वार्षिक SDG सूचकांक और डैशबोर्ड ग्लोबल रिपोर्ट प्रकाशित की जा रही है।

विगत वर्षों के प्रश्न 

प्रश्न. वैश्विक प्रतिस्पर्द्धात्मकता रिपोर्ट किसके द्वारा प्रकाशित की जाती है? (2019)

(a) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(b) व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन 
(c) विश्व आर्थिक मंच
(d) विश्व बैंक

उत्तर: (c)

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2