इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

वरुण 2022

  • 01 Apr 2022
  • 1 min read

भारतीय और फ्राँसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास 'वरुण-2022' का 20वाँ संस्करण अरब सागर में आयोजित किया जा रहा है।

  • यह भारत-फ्राँस रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।

France

प्रमुख बिंदु

  • परिचय:
    • भारतीय और फ्राँसीसी नौसेनाएँ वर्ष 1993 से द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास आयोजित कर रही हैं। वर्ष 2001 से इन अभ्यासों को 'वरुण' कहा जा रहा है। यह एक वार्षिक आयोजन है।
    • समुद्र की स्वतंत्रता और मुक्त, समावेशी इंडो-पैसिफिक तथा एक नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने में यह वार्ता साझेदार नौसेनाओं के बीच साझा मूल्यों को रेखांकित करती है।
  • अन्य भारत-फ्राँस संयुक्त अभ्यास:
    • डेज़र्ट नाइट-21 और गरुड़ (हवाई अभ्यास)
    • शक्ति (थल सेना अभ्यास)

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2